Skip to Content

पिता के साथ केदारनाथ पहुंचीं पद्मश्री साइना नेहवाल, बाबा केदार के किये दर्शन

पिता के साथ केदारनाथ पहुंचीं पद्मश्री साइना नेहवाल, बाबा केदार के किये दर्शन

Closed
by May 23, 2022 All, News

23 May. 2022. Rudraprayag. भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने रविवार को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, इस मौके पर उनके साथ उनके पिता हरवीर सिंह नेहवाल भी मौजूद थे।

साइना और उनके पिता यहां एक घंटे तक मौजूद रहे और उन्होंने शंकराचार्य समाधि सहित मंदिर के आसपास के कई स्थलों के दर्शन किए। पद्मश्री साइना नेहवाल यहां पहुंचने वाली इस सीजन में पहली वीआईपी हैं। दर्शन के उपरांत मंदिर समिति की ओर से उनको प्रसाद भी दिया गया।

साइना नेहवाल ने यहां पहुंचकर मंदिर के आसपास के कई दर्शनीय स्थलों की तस्वीरें भी ली। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय की ओर से उनका स्वागत किया गया और उन्हें दर्शन के बाद प्रसाद भी भेंट किया गया। यहां पहुंचे कई श्रद्धालु भी साइना नेहवाल से मिलकर काफी खुश नजर आए।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media