Skip to Content

Uttarakhand परिवार सहित जागेश्वर मंदिर पहुंचे जे पी नड्डा, यहां जप और रुद्राभिषेक किया

Uttarakhand परिवार सहित जागेश्वर मंदिर पहुंचे जे पी नड्डा, यहां जप और रुद्राभिषेक किया

Closed
by August 19, 2021 News

अल्मोड़ा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार सुबह जागेश्वर मंदिर पहुुंचे। उन्होंने परिवार समेत मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसे जेपी नड्डा का निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है जबकि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 अगस्त को 2022 चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार 20 अगस्त को देहरादून पंहुचेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा अलग अलग 11 बैठकों में भाग लेंगे।

आज सुबह करीब 11 बजे नड्डा जागेश्वर पहुंचे। उन्होंने यहां महामृत्युंजय मंदिर में जप और रुद्राभिषेक किया। बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में सांसद सहित कई विधायक जागेश्वर पहुंचे।   

नड्डा के पहली बार जागेश्वर मंदिर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक महेश नेगी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा नेता सुभाष पांडेय, मोहन सिंह मेहरा, रमेश बहुगुणा, गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, गोपाल बिष्ट आदि ने उनका स्वागत किया। 

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media