Skip to Content

हल्द्वानी हिंसा में प्रशासन ने 5 मौत की पुष्टि की, कई घायल, वाहन फूंके, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

हल्द्वानी हिंसा में प्रशासन ने 5 मौत की पुष्टि की, कई घायल, वाहन फूंके, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Closed
by February 9, 2024 News

9 Feb. 2024. Haldwani. वनभूलपुरा में अवैध मदरसे और धार्मिक स्थल तोड़ने के दौरान भड़की हिंसा में प्रशासन ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

मृतकों के नाम

जिला प्रशासन 5 मौतों की पुष्टि कर रहा है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत रात्रि घटना में कुल 05 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें फईम कुरैशी, जाहिद, मौ0 अनस, शब्बान व प्रकाश कुमार के मृतक के रूप पहचान की गई हैं। इसके अलावा बेस चिकित्सालय में 07, कृष्णा चिकित्सालय में 03, सुशीला तिवारी चिकित्सालय में 03, तथा बृजलाल चिकित्सालय में 01 घायल का उपचार चल रहा है। मृतक जाहिद और अनस पिता-पुत्र हैं जो कि हल्द्वानी बनभूलपुरा के निवासी हैं।

इस हिंसा में सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। अवैध अतिक्रमण तोड़ने पर उपद्रवी भीड़ ने थाने सहित कई वाहन फूंक डाले। कई पुलिसकर्मी व लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात अब नियत्रण में हैं। सीएम ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media