Skip to Content

उत्तराखंड के 40 हजार कर्मचारियों के 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

उत्तराखंड के 40 हजार कर्मचारियों के 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मंजूरी, मुख्यमंत्री ने दी हरी झंडी

Closed
by March 3, 2024 News

3 March. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निगमों, निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों को जुलाई 2023 से 4% महंगाई भत्ता देने को दी हरी झंडी।

लम्बे समय समय से राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की मांग थी कि राज्य कार्मिको की सार्वजनिक निगमो, निकायों उपक्रमो के कार्मिकों को भी 4% महंगाई भत्ते को जुलाई 2023 से किया जाय। जिसके लिये शासन स्तर पर उधोग विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव, वित्त और मुख्य सचिव से महासंघ की वार्ता करने के पश्चात फाईल सचिव मुख्यमंत्री को पहुंची थी।

आज महासंघ का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र ॉनलाईन प्राप्त फाईल को अनुमोदन कर फाईल उधोग विभाग को भेजी गयी।

महासंघ के अनुरोध पर सचिव मुख्यमंत्री सुन्दरम द्वारा निर्देश किये गये कि चुनाव आचार संहिता से पूर्व सार्वजनिक निगमों, निकायों और उपक्रमों के कार्मिकों को महंगाई भत्ते को लागू किया जाना चाहिये, महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री के सम्मुख वन विकास निगम में अधिकारियों की कमी, परिवहन निगम में जो मृतक आश्रित छूट गये, उन्हें सेवा में लेने व अन्य समस्त निगमों को सातवें वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ता दिये जाने आदि बिन्दुओं को रखा गया।

4% मंहगाई भत्ता जारी होने पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया गया। इस आदेश से 40 हजार कार्मिको को 700 से 3000 रू का लाभ होगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media