Skip to Content

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने पुतिन पर यूरोप को परमाणु धमकी देने का आरोप लगाया, कहा यूक्रेन के साथ एकजुटता से खड़े होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने पुतिन पर यूरोप को परमाणु धमकी देने का आरोप लगाया, कहा यूक्रेन के साथ एकजुटता से खड़े होंगे

Closed
by September 21, 2022 News

21 September. 2022. New York. बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन युद्ध एक आदमी द्वारा चुना गया युद्ध है। बाइडेन ने कहा कि यह युद्ध यूक्रेन के एक राज्य के रूप में अस्तित्व के अधिकार को खत्म करने के बारे में है, बाइडेन ने संबोधन के दौरान रूसी सेना पर युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए समर्थन में सबूतों का भी उल्लेख किया।

बाइडेन ने यूक्रेन का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि हम रूस की आक्रामकता के खिलाफ एकजुटता से खड़े होंगे। बाइडेन ने पुतिन पर “एक क्रूर, अनावश्यक युद्ध” शुरू करने का आरोप लगाया और अन्य विश्व नेताओं से रूस के नेता को “एक राज्य के रूप में यूक्रेन के अस्तित्व के अधिकार को खत्म करने की कोशिश” के लिए जवाबदेह ठहराते रहने का आग्रह किया।

बुधवार का संबोधन ऐसे समय में आया है जब पुतिन ने रूस में आंशिक मोबिलाइजेशन लागू करते हुए गैर सैन्य जनता को भी युद्ध में शामिल करने की मंजूरी दी है, फिलहाल इसके तहत 300,000 रिजर्व लोगों को बुलाने की योजना की घोषणा की और पश्चिमी देशों पर “परमाणु ब्लैकमेल” में शामिल होने का आरोप लगाया है। वहीं राष्ट्रपति बाइडन ने पुतिन पर यूरोप के खिलाफ खुले तौर पर परमाणु धमकी देने और परमाणु अप्रसार शासन की जिम्मेदारियों को न निभाने करके संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media