Skip to Content

नेपाल में भूकंप से करीब 132 लोगों की मौत, सैंकड़ों लोग घायल

नेपाल में भूकंप से करीब 132 लोगों की मौत, सैंकड़ों लोग घायल

Closed
by November 4, 2023 News

4 Nov. 2023. Kathmandu/ New Delhi पश्चिमी नेपाल में भीषण भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 37 से ज्यादा लोगों की मौत हो हुई है, जबकि जाजरकोट जिले में 95 से अधिक लोगों की जान गई है। वहीं अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई इलाकों से संपर्क टूट चुका है। भूकंप के झटके भारत की राजधानी दिल्ली, एनसीआर सहित उत्तराखंड तक महसूस किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आए भूकंप को लेकर एक्स पोस्ट पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि और क्षति से अत्यंत दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी है। बता दें शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। सशस्त्र पुलिस बल केंद्रीय कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र थापा के मुताबिक जाजरकोट में 92 लोगों की मौत हो गई है और 70 लोग घायल हो गए हैं, इसी तरह रुकुम वेस्ट में भूकंप से 36 लोगों की मौत हो गई और 85 लोग घायल हो गए!

बता दें कि हिमालयी देश नेपाल में भूकंप आना आम बात है। वर्ष 2015 में 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश का हिलाकर रख दिया था, जिसमें 12,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों घर ध्वस्त हो गए थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी नेपाल में आए भूकम्प से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड सरकार एवं उत्तराखंड की जनता नेपाल के साथ खड़ी है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media