Skip to Content

देश में तीसरी बार मोदी सरकार, एनडीए को मिला बहुमत

देश में तीसरी बार मोदी सरकार, एनडीए को मिला बहुमत

Closed
by June 4, 2024 News

4 June. 2024. New Delhi. देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। देर शाम तक मतगणना के आये रूझानों में एनडीए गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालाकि एनडीए का 400 पार का नारा पूरा नहीं हो पाया है। लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होने के बाद शुरुआती रुझानों में ही भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। दोपहर तक कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक 227 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा था। विपक्ष दोपहर तक यह दावा करता रहा कि वो 295 सीटें जीतेगा।

मंगलवार को लोकसभा चुनाव के रूझान सामने आते ही एग्जिट पोलो की हवा निकल गयी। एग्जिट पोल के अनुमान की तुलना में इंडिया ब्लॉक कड़ी लड़ाई में दिखा। हालाकि शुरूआत से ही एनडीए ने रूझानों में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया था। देर शाम तक एनडीए 292 सीटों पर आगे चल रहा था जबकि इंडिया ब्लॉक ने 233 सीटों पर बढ़त बना रखी थी। रूझान सामने आने के बाद से ही भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गयी। देश भर में भाजपा ने मतगणना के परिणाम देखने के लिए बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की थी। रूझानों में एनडीए को जीत मिलने के बाद से ही भाजपाई जश्न में डूब गये। लोकसभा चुनाव के नतीजों में आज लगातार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अकेले अपने दम पर कोई भी दल बहुमत का जादुई आंकड़ा पूरा नहीं कर पाया। वहीं नरेन्द्र मोदी का चार सौ पार का दावा भी सफल नहीं हो पाया। केन्द्र में 10 साल बाद केंद्र में फिर ‘खिचड़ी’ सरकार बनती नजर आ रही है। माना जा रहा है कि भाजपा को अपने सहयोगी दलों के दम पर सरकार बनाने का मौका मिलेगा। बहुमत मिलने के साथ ही भाजपा ने सरकार बनाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। देापहर को बीजेपी नेताओं ने टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू को फोन किया। बीजेपी नेताओं ने नायडू से फोन पर बातचीत की है। बता दें कि टीडीपी ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। टीडीपी फिलहाल 16 सीटों पर आगे चल रही थी। पीएम मोदी और अमित शाह ने टीडीपी प्रमुख से बातचीत की है। दोनों नेताओं ने नायडू को फोन पर बधाई दी है। बता दें कि टीडीपी एनडीए में सहयोगी है। टीडीपी एनडीए की सरकार बनाने में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media