Skip to Content

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की चंद्रयान, जी-20 से लेकर खेल-खिलाड़ियों की बात, देखिए पूरा कार्यक्रम

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने की चंद्रयान, जी-20 से लेकर खेल-खिलाड़ियों की बात, देखिए पूरा कार्यक्रम

Closed
by August 27, 2023 News

27 August. 2023. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए 104 वीं कड़ी में देश को संबोधित किया, इस मौके पर प्रधानमंत्री ने चंद्रयान की सफलता को याद करते हुए कहा कि “सावन यानि महाशिव का महीना, उत्सव और उल्लास का महीना। चंद्रयान की सफलता ने उत्सव के इस माहौल को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान को चन्द्रमा पर पहुँचे, तीन दिन से ज्यादा का समय हो रहा है। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इसकी जितनी चर्चा की जाए, वो कम है।”  वहीं प्रधानमंत्री ने चंद्रयान मिशन में महिलाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि “आपको याद होगा इस बार मैंने लाल किले से कहा है कि हमें Women Led Development को राष्ट्रीय चरित्र के रूप में सशक्त करना है। जहां महिला शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है, वहाँ असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों Women Scientists और  Engineers सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। इन्होंने अलग-अलग systems के project director, project manager ऐसी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियाँ जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उसे, उस देश को, विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है!”

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आगे कहा ” अगले महीने होने जा रही G-20 Leaders Summit के लिए भारत पूरी तरहसे तैयार है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अनेक Global Organisations राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। G-20 Summit के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी। अपनी presidency के दौरान भारत ने G-20 को और ज्यादा inclusive forum बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही African Union भी G-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम प्लेटफार्म (platform)तक पहुंची। साथियो, पिछले साल, बाली में भारत को G-20 की अध्यक्षता मिलने के बाद से अब तक इतना कुछ हुआ है, जो हमें गर्व से भर देता है। दिल्ली में बड़े-बड़े कार्यक्रमों की परंपरा से हटकर, हम इसे देश के अलग-अलग शहरों में ले गए। देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब-करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया। G-20 Delegates जहां भी गए, वहां लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। ये Delegates हमारे देश की diversity देखकर, हमारी vibrant democracy  देखकर, बहुत ही प्रभावित हुए। उन्हें ये भी एहसास हुआ कि भारत में कितनी सारी संभावनाएं हैं। G-20 की हमारी Presidency, People’s Presidency है, जिसमें जनभागीदारी की भावना सबसे आगे है। G-20 के जो ग्यारह Engagement Groups थे, उनमें Academia, Civil Society, युवा, महिलाएं, हमारे सांसद, Entrepreneurs और Urban Administration से जुड़े लोगों ने अहम भूमिका निभाई। इसे लेकर देशभर में जो आयोजन हो रहे हैं, उनसे, किसी न किसी रूप से डेढ़ करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं। जनभागीदारी की हमारी इस कोशिश में एक ही नहीं, बल्कि दो-दो विश्व रिकॉर्ड (record) भी बन गए हैं| वाराणसी में हुई G-20 Quiz में 800 स्कूलों के सवा लाख स्टूडेंट्स (Students) की भागीदारी एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया। वहीं, लंबानी कारीगरों ने भी कमाल कर दिया। 450 कारीगरों ने करीब 1800 Unique Patches का आश्चर्यजनक Collection बनाकर, अपने हुनर और Craftsmanship का परिचय दिया है। G-20 में आए हर प्रतिनिधि हमारे देश की Artistic Diversity को देखकर भी बहुत हैरान हुए। ऐसा ही एक शानदार कार्यक्रम सूरत में आयोजित किया गया। वहां हुए ‘साड़ी Walkathon’ में 15 राज्यों की 15,000 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम से सूरत की Textile Industry को तो बढ़ावा मिला ही, (Vocal for Local) ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी बल मिला और लोकल के लिए ग्लोबल होने का रास्ता भी बना। श्रीनगर में G-20 की बैठक के बाद कश्मीर के पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। मैं, सभी देशवासियो को कहूँगा कि आइए, मिलकर G-20 सम्मलेन को सफल बनाएं, देश का मान बढ़ाएं। “

कार्यक्रम में आगे कई खिलाड़ियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि “मैं आज ‘मन की बात’ में, एक ऐसे Tournament की बात करूंगा जहाँ हाल ही में हमारे खिलाड़ियों ने देश का परचम लहराया है। कुछ ही दिनों पहले चीन में World University Games हुए थे। इन खेलों में इस बार भारत की Best Ever Performance रही है। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11 Gold Medal (गोल्ड मेडल) थे। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने World University Games हुए हैं, उनमें जीते सभी Medals को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुँचती है। इतने दशकों में सिर्फ 18, जबकि इस बार हमारे खिलाड़ियों ने 26 Medal जीत लिए। इसलिए, World University Games में Medal जीतने वाले कुछ युवा खिलाड़ी, विद्यार्थी इस समय Phone Line (फोन लाइन) पर मेरे साथ जुड़े हुए हैं। मैं सबसे पहले इनके बारे में आपको बता दूँ। यूपी की रहने वाली प्रगति ने Archery (आर्चरी) में Medal जीता है। असम के रहने वाले अम्लान ने Athletics (एथलेटिक्स) में Medal जीता है। यूपी की रहने वाली प्रियंका ने Race Walk (रेस वाक) में Medal जीता है। महाराष्ट्र की रहने वाली अभिदन्या ने Shooting (शूटिंग) में Medal जीता है।”

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने संस्कृत, संस्कृत भाषा, मातृभाषा और डेयरी सेक्टर को लेकर भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखे! प्रधानमंत्री का पूरा ‘मन की बात’ कार्यक्रम आप यहां सुन सकते हैं…..

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media