
कहां तक पहुंचा अपना चंद्रयान, आई है एक अच्छी खबर
1 August. 2023. New Delhi. हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो के द्वारा चंद्रमा के लिए छोड़ा गया चंद्रयान इस वक्त चंद्रमा के लिए अपनी यात्रा कर रहा है। चंद्रयान कहां तक पहुंचा, यह आपके दिमाग में जरूर आता होगा, तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस वक्त चंद्रयान कहां पहुंचा है।
इसरो के द्वारा एक अच्छी खबर दी गई है, 31 जुलाई की देर रात को इसरो ने अपने कंट्रोल सेंटर से चंद्रयान को एक कमांड दी और इसके बाद चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा को छोड़कर चंद्रमा की यात्रा पर निकल चुका है। अभी तक लगातार चंद्रयान पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगा रहा था और अपनी कक्षा बढ़ा रहा था, लेकिन 31 जुलाई की देर रात के बाद अब चंद्रयान पृथ्वी को छोड़कर चंद्रमा की यात्रा पर निकल चुका है, इसे आप नीचे दिए गए चित्र में समझ सकते हैं।

31 जुलाई की देर रात तक ऊपर दिए गए चित्र के अनुसार चंद्रयान पृथ्वी के चारों ओर हरे रंग की कक्षा में चक्कर लगा रहा था और लगातार अपनी कक्षा बढ़ा रहा था, 31 जुलाई की देर रात को इसरो की ओर से दी गई कमांड के अनुसार चंद्रयान अब नीले रंग की रेखा में चंद्रमा की यात्रा पर निकल चुका है। 5 अगस्त को चंद्रयान, चंद्रमा के पास पहुंचेगा और उसके बाद इसरो की ओर से दी गई कमांड के अनुसार चंद्रयान, नारंगी रंग की कक्षा में चंद्रमा के चारों ओर चक्कर लगाना शुरु करेगा। इसके बाद चंद्रयान की कक्षा कम की जाएगी और बाद में एक निश्चित दिन में चंद्रयान चंद्रमा में उतरेगा। इससे एक रोबोट गाड़ी यानीकि रोवर निकलेगा जो चंद्रमा की सतह पर चलकर इसका अध्ययन करेगा।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)