Skip to Content

Uttarakhand पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का कोरोना से निधन, मैक्स अस्पताल में थे भर्ती

Uttarakhand पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का कोरोना से निधन, मैक्स अस्पताल में थे भर्ती

Closed
by December 5, 2020 News

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का आज लंबी बीमारी के बाद देहरादून मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। अनुसूया प्रसाद मैखुरी को कोरोना के चलते मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। जिसके बाद आज उन्होंने मैक्स अस्पताल के वेंटिलेटर पर अपनी आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है की अनुसूया प्रसाद मैखुरी की दोनों किडनी फेल होने के बाद उनका डायलिसिस भी किया जा रहा था।

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media