Skip to Content

यहां एक बाज़ को रखा गया है नौकरी पर, इमानदारी से करता है अपनी ड्यूटी

यहां एक बाज़ को रखा गया है नौकरी पर, इमानदारी से करता है अपनी ड्यूटी

Be First!
by October 14, 2019 Education/Competition

हर जगह आपने घरों में चूहे को भगाने के लिए बिल्ली, बिल्ली को भगाने के लिए कुत्ते, सांप को भगाने के लिए नेवले और बंदरों को भगाने के लिए लंगूर पालने की बातें तो सुनी होगी| ठीक उसी तरह कबूतरों को भगाने के लिए एक बाज को जिम्मेदारी दी गयी है, जो वो पिछले कई सालों से निभा रहा है| चलिए विस्तार में जानते है|

‘विंबलडन’ प्रतियोगिता के बारे में तो सबने सुना ही होगा| ये दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है, जिसे एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के रूप में जाना जाता है| इंग्लैंड के ‘लन्दन’ में ‘इंग्लैंड क्लब’ द्वारा यह प्रतियोगिता यहाँ आयोजित की जाती रही है|

ये एक ऐसी एकमात्र प्रतियोगिता है जिसे आज भी खेल की मूल सतह यानी घास पर खेला जाता है| इसकी घास को कबूतर नुक्सान पहुंचते थे, ऐसे में ‘रूफस’ नामक एक बाज़ को उन्हें भगाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी|

‘हैरिस’ प्रजाति के रूफस नामक इस बाज़ को विंबलडन के आयोजक आल इंग्लैंड क्लब ने यहाँ पर तैनात किया है| रूफस महज १६ हफ़्तों का था जब इसने इस जगह की देखभाल करना शुरू किया था|

इस बाज़ की देखभाल करने वाली इमोजेन डेविस के मुताबिक, रूफस रोज सुबह ५ से ९ बजे तक की ड्यूटी करता है और रूफस के रहते इस जगह पर दूर-दूर तक कबूतर नज़र नहीं आते है|

बता दें कि रूफस के शरीर पर एक रेडियो ट्रांसमीटर लगाया गया है, जिसके जरिये इसके लोकेशन के बारे में पता लगाया जाता है| साल २०१२ में रूफर का एक ट्विटर अकाउंट भी बनाया गया था जिसमे इसके करीब १० हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स है|

Mirror News

(लगातार हमारे अपडेट पाने के लिए नीचे हमारे Like बटन को क्लिक करें)


( अपने आर्टिकल mirroruttarakhand@gmail.com पर भेजें)

Previous
Next

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Loading...
Follow us on Social Media