वनाग्नि काल 2025 की तैयारियों हेतु वन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन, पिथौरागढ़ डीएफओ ने दी जानकारी
11 February. 2025. Pithoragarh. वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों को लेकर आज बेरीनाग और गंगोलीहाट रेंज के वन कर्मचारियों द्वारा चौकोरी बेरीनाग कक्ष संख्या 8 में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य वनाग्नि शमन की रणनीतियों को प्रभावी रूप से समझना और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था। पिथौरागढ़ डीएफओ आशुतोष सिंह ने ये जानकारी दी, वीडियो देखिए….
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बेरीनाग चंदा महरा एवं गंगोलीहाट बृजमोहन टम्टा ने कर्मचारियों को वनाग्नि रोकथाम और शमन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आग लगने की स्थिति में समुचित रणनीति अपनाकर वन संपदा को नुकसान से बचाया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त, फार्मासिस्ट कमलेश पंत ने कर्मचारियों को फर्स्ट ऐड एवं वनाग्नि शमन के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आग से बचाव के उपायों और प्राथमिक चिकित्सा की तकनीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी।
वन विभाग द्वारा किए गए इस अभ्यास से वनाग्नि प्रबंधन की तत्परता को परखा गया और कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों में आग बुझाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। विभाग ने सभी कर्मचारियों को वनाग्नि रोकथाम हेतु सतर्कता बरतने और आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए।
अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News
(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)