Skip to Content

Uttarakhand यहां सवेरे तेंदुआ तो शाम को बड़ा अजगर निकल आया, पढ़ें पूरी खबर

Uttarakhand यहां सवेरे तेंदुआ तो शाम को बड़ा अजगर निकल आया, पढ़ें पूरी खबर

Closed
by March 10, 2021 News

हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का निकलना लगातार जारी है। भेल क्षेत्र में सुबह तेंदुए के बाद शाम के समय करीब 13 फ़ीट लंबे विशालकाय अजगर ने दस्तक दी। पास सटे राजाजी टाइगर रिज़र्व के जंगल से निकल भेल सेक्टर एक स्थित हॉस्पिटल की सड़क पर अजगर के आने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र से गुजर रहे पुलिस अधिकारी ने वन विभाग को अजगर के सड़क पर आने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य तालिब और संतन सिंह ने विशालकाय अजगर का रेस्क्यू कर वापस जंगल मे छोड़ने के लिए अजगर को अपने साथ ले गए।

बता दें कि, भेल का क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व से लगे होने के कारण हमेशा ही जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। आज सुबह बीएचएल के सेक्टर एक में तेंदुए के घुस जाने से हड़कंप मच गया था। तेंदुए द्वारा कर्मचारियों पर किये गये हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे एक कर्मचारी ने साहस दिखाकर डंडा फटकार कर तेंदुए को भाग रहा था। देर शाम विशालकाय अजगर के निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वन विभाग द्वारा सूचना मिलने पर विशालकाय अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गए, जिसे जंगल में छोड़ दिया गया।

यहाँ यह भी बता दें कि, भेल क्षेत्र में हमेशा ही जंगली जानवर स्थानीय लोगों के लिए खौफ का पर्याय बने रहते हैं। वन विभाग द्वारा लाख दावे किए जाते हैं कि, रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों को आने से रोका जा रहा है। मगर वन विभाग के दावे हवा-हवाई साबित होते हैं। आज राजाजी टाइगर रिजर्व से तेंदुआ और अजगर के आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)


Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media