समाचार
उत्तराखंड : जमात से लौटा बीमार व्यक्ति बेच रहा था फल, मचा हड़कंप, भर्ती किया आइसोलेशन वार्ड में
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए जा रहे तमाम प्रयासों के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी जमात से लौटे लोगों ने सरकार व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच राज्य में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भी परेशान करेगा, दरअसल राज्य में एक व्यक्ति फल बेचता हुआ पाया गया, व्यक्ति बीमार था और उससे भी बड़ी बात यह है…
पीएम मोदी के आह्वान पर बत्ती बंद कर दीया, ग्रिड फेल होने वाली खबर का सच पढ़ें
आज शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से बत्ती बंद कर रात नौ बजे नौ मिनट तक बिजली बंद कर दीया जलाने और दीया न होने पर टॉर्च या मोबाइल फ्लेश लाइट जलाकर कोरोना वायरस (Coronavirus ) या कोविड 19 ( Covid-19 ) के खिलाफ चल रही जंग को मजबूत करने को कहा है। इस सबके बीच सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज रात नौ बजे…
Uttarakhand कोरोना के शक में युवक ने काटी अपनी गर्दन, सरकारी कर्मचारी है युवक
उत्तराखंड में कोरोना होने के शक में एक व्यक्ति ने अपनी गर्दन काट ली, व्यक्ति को सर्दी, खांसी और जुखाम की समस्या थी। युवक सरकारी कर्मचारी है, युवक की गर्दन में गहरा घाव हो गया है, वो बोल भी नहीं पा रहा है, चिकित्सकों ने युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। यह घटना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट की है, गंगोलीहाट निवासी 45 वर्षीय जीवन…
Video तबलीगी जमात से जुड़े कोरोना संदिग्ध ने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, संदिग्धों को देश-भर में खोजा जा रहा
दिल्ली में मौजूद तबलीगी जमात के लोगों का देश भर में मिलना जारी है, देश के कई राज्यों सहित उत्तराखंड में भी तबलीगी जमात से आए लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। यहां हम आपको दिल्ली का एक वीडियो दिखा रहे हैं…. दिल्ली में तबलीगी जमात के करीब 100 लोगों से ज्यादा लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, वहीं तबलिगही जमात से जुड़े कोरोना संदिग्धों को भी…
उत्तराखंड में 4 और कोरोना संक्रमित मिले, कुल संख्या 26, कहां मिले देखिए रविवार शाम का आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन, Covid-19 in Uttarakhand
उत्तराखंड के चार और लोगों में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की पुष्टि हुई है, इसके बाद अब राज्य में कुल कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 26 हो गई है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार शाम को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार रविवार को 4 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। तीन लोग देहरादून के हैं, जबकि एक व्यक्ति नैनीताल जिले से है। बताया जा रहा है कि…
उत्तराखंड : लॉकडाउन में लापरवाही, दरोगा सस्पेंड, एसपी ने मारा था छापा
उत्तराखंड में लॉक डाउन के दौरान लापरवाही बरतने पर एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है, दरअसल अपने वरिष्ठ अधिकारी की ओर से छापामारी किए जाने के दौरान दरोगा ड्यूटी से नदारद था, घटना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर यूपी-बॉर्डर की है। दरअसल कोरोनावायरस के प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड को लॉकडाउन किया गया है, मंगलवार रात को एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा अपनी निजी कार से…
India Covid-19 : 24 घंटे में देश में कोरोना से 11 मौत, 472 नये मामले, 274 जिलों में फैला
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोनावायरस ( Coronavirus) संक्रमण या कोविड-19 ( Covid-19) के कारण 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 472 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। ये जानकारी भारत सरकार द्वारा रविवार शाम को मीडिया के साथ आधिकारिक रूप से साझा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और मेडिकल रिसर्च की ओर से आयोजित एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोरोना वायरस के भारत…
उत्तराखंड : जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को घेर कर पीटा, एक सिपाही की हालत अति गंभीर
उत्तराखंड में मारपीट की शिकायत मिलने के बाद वहां जांच करने गए दो पुलिसकर्मियों को लोगों ने घेर कर पीट दिया, पुलिसकर्मियों को लोगों ने लाठी-डंडे से पीट दिया है, इसमें एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे पुलिसकर्मी को भी चोटें आई हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार जिला उधमसिंह नगर के बाजपुर सुल्तानपुर पट्टी के बिहार कॉलोनी में…
बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 6 नये मामले, अब राज्य में कुल मरीजों की संख्या हुई 22, संकट गहराया
उत्तराखंड ( Uttarakhand ) में शनिवार को छह और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है, इनमें 5 लोग नैनीताल ( Nainital) जिले से हैं जबकि एक व्यक्ति हरिद्वार ( Haridwar) जिले के रुड़की से है। सभी जमाती बताए जा रहे हैं, इससे पहले गुरुवार को राज्य में तीन और शुक्रवार को 6 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी, अब राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामले…
दिल्ली में तबलीगी जमात कोरोना केस के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, राज्य से भी कुछ लोग शामिल हुए थे यहां
दिल्ली में तबलीगी जमात कोरोना केस सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, दरअसल यह सामने आ रहा था कि उत्तराखंड से भी कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे, खासकर हरिद्वार और रुड़की से कुछ लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की खबर आ रही है, इसको देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों को सतर्क कर…
