Skip to Content

Home / समाचारPage 923

उत्तराखंड के युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि, पूरे परिवार को लिया जा रहा क्वारनटाइन में, राज्य निवासी का पहला मामला

उत्तराखंड में पहली बार यहां के एक स्थानीय निवासी में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है, इसके बाद पूरा स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है, युवक अस्पताल में भर्ती है और उसके पूरे परिवार और उससे संपर्क में आए लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। युवक कुछ ही दिन पहले स्पेन से उत्तराखंड पहुंचा था। युवक कोटद्वार के नजदीक दुगड्डा का निवासी है और फिलहाल कोटद्वार के बेस अस्पताल में…

लॉकडाउन के ये नियम पढ़ें, नहीं मानने पर हो सकती है जेल, Lockdown in India

Coronavirus या Covid-19 के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा हो चुकी है, आइये जानते हैं इस दौरान क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा और कौनसी गाड़ियां चलेंगी…. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन  को लेकर गाइडलाइन जारी की है, इसके मुताबिक सभी सरकारी और निजी दफ्तर बंद रहेंगे, सभी तरह के शिक्षण संस्थान, रेल सेवा और बस परिवहन बंद रहेंगे।ऑटो और कैब सर्विस…

Uttarakhand Lockdown, ताजा अपडेट, पढ़िए आज क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

कोरोना वायरस (Coronavirus) या Covid – 19 से निपटने के लिए पूरे देश में पीएम मोदी ने लॉकडाउन घोषित किया है, उत्तराखंड पहले से ही लॉकडाउन चल रहा है, और अब उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को देश भर में घोषित लॉकडाउन का पालन कराने के भी आदेश जारी कर दिये हैं, ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि लॉकडाउन का मतलब…

उत्तराखंड : विवाहिता ने पंखे से लटककर दी जान, कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला

उत्तराखंड में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी, मंगलवार देर रात विवाहिता ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, अस्पताल में डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, इस घटना के बाद पूरे इलाके…

Video बड़ी खबर : पूरा देश 21 दिन के लिए लॉकडाउन, पीएम मोदी ने की घोषणा

कोरोना वायरस ( Coronavirus) या Covid 19 से लड़ने के लिए पूरे देश को आज रात 12 बजे से 21 दिन के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 8:00 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दौरान काफी सख्ती बरती जाएगी और लोग अपने घरों में ही रहें, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लॉक डाउन कर्फ्यू…

लॉकडाउन में पियक्कड़ों को सबसे ज्यादा परेशानी, उत्तराखंड में लाठी भांजकर घर भगाना पड़ा

कोरोना वायरस ( Coronavirus ) या कोविड 19 (Covid – 19 ) से निपटने के लिए उत्तराखंड सहित देश के दूसरे राज्यों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान परिवहन पूरी तरह से बंद है वहीं जरूरी चीजों के सामान को छोड़कर बाकी दुकानें भी बंद हैं, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी आवागमन नहीं करने दिया जा रहा है, लोग अपने घरों में कैद…

उत्तराखंड : जिंदा मोर्टार बम मिलने से मचा हड़कंप, दहशत में आए आस-पास के लोग

उत्तराखंड में रिहायशी इलाके में मोर्टार मिलने से सनसनी फैल गई है, घटना राजधानी देहरादून के प्रेमनगर इलाके की है, यहां नंदा की चौकी के पास एक मोर्टार बम मिला है, सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार मोर्टार अभी जिंदा था, पुलिस सूत्रों के अनुसार मोर्टार पूरी तरह डिफ्यूज नहीं हुआ था, माना…

कोरोना पर उत्तराखंड कैबिनेट बैठक, लिये 7 महत्वपूर्ण फैसले

देश और प्रदेश में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बीच देहरादून में उत्तराखंड कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, इस बैठक में निम्न साथ महत्वपूर्ण फैसले लिए गए…. शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने सचिवालय मीडिया सेंटर में कोरोना वाइरस कोविड 19 के बचाव के सम्बंध में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी दी। जो इस प्रकार हैं..। 1 – सरकारी…

उत्तराखंड : चार जिलों में 48 घंटे के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम में आ सकता है बदलाव

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से संवेदनशील हैं, मंगलवार और बुधवार को राज्य में कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है, मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड के चार जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी जिले में अचानक मौसम बदलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है,…

उत्तराखंड : सवेरे 7 बजे से 10 बजे तक जरूरी दूकानें खुलेंगी, उसके बाद निजी वाहन भी नहीं चलेंगे, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दी जानकारी

उत्तराखंड में सवेरे 7 बजे से 10 बजे तक जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी, इसके बाद राज्य में कुछ आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें और कार्यालय बंद रहेंगे। राज्य में सार्वजनिक परिवहन भी पूरी तरह से बंद रहेगा, यह जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी है। 24 मार्च मंगलवार के लिए ये जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर जनता से कोरोना…

Loading...
Follow us on Social Media