समाचार
ये है उत्तराखंड का शेर, आमने-सामने की लड़ाई में दो नक्सली से हुआ सामना, फिर क्या किया पढ़िए
आइए आज आपको उत्तराखंड के एक शेर जवान से मिलवाते हैं, एसएसबी में कार्यरत इस जवान का नाम कॉस्टेबल गणेश सिंह राणा है, 2018 में झारखंड के दुमका जिले के जंगलों में ये अपने साथी जवानों के साथ गश्त कर रहे थे, तभी इनका सामना नक्सलियों से हो गया। उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा के पेंटर फार्म के रहने वाले गणेश सिंह ने नक्सलियों के साथ हुई इस मुठभेड़…
Video उत्तराखंड के सुनियाकोट गांव का जिक्र किया पीएम मोदी ने, देखिए क्या कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के एक गांव सुनियाकोट का जिक्र किया, ये गांव अल्मोड़ा-नैनीताल सड़क के किनारे स्थित है। इस गांव में पानी की परेशानी थी लेकिन गांव के लोगों ने खुद मेहनत कर अपने गांव तक पानी पहुंचाया। आगे देखें Video…. इस बार रेडियो पर मन की बात ( Mann Ki Baat) कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ( Prime Minister Narendra Modi ) ने इस गांव का जिक्र किया, देखिए वीडियो…….
उत्तराखंड : पहाड़ में 18 साल के लड़के को तेजाब से जलाया, आपसी रंजिश का था मामला
उत्तराखंड में आपसी रंजिश के एक मामले में 18 साल के लड़के पर तेजाब डालने का मामला सामने आया है, ये मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के गोविंदपुर रणखिला गांव की है, प्रमोद कुमार पुत्र भुवन राम 25 जनवरी की शाम जंगल से खच्चर लेकर लौट रहा था, इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने पीछे से उसकी गर्दन पर एसिड फेंक दिया, जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया…
26 जनवरी की रात को दूधमुंही बच्ची को स्टेशन में छोड़ पिता फरार, उत्तराखंड में हुई ये शर्मसार करने वाली घटना
गणतंत्र दिवस की रात को एक पिता अपने दूधमुंही बच्ची को स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। मिल रही जानकारी के अनुसार रविवार रात रानीखेत एक्सप्रेस काठगोदाम से दिल्ली जा रही थी, ट्रेन जब रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी, तभी एक व्यक्ति बच्ची…
सावधान : घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के नाम से फोन आए तो तुरंत पुलिस को बताएं, उत्तराखंड में हो रही घटनाएं
घोड़ाखाल सैनिक स्कूल देश का जाना माना सैनिक स्कूल है और अगर आपके मोबाइल में भी स्कूल के नाम से कोई कॉल आती है तो आप तुरंत सावधान हो जाएं, इस बारे में पुलिस को जानकारी दें। दरअसल उत्तराखंड में कुछ ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिसमें घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के नाम पर अभिभावकों को फोन किया जा रहा है और उनसे स्कूल में उनके बच्चे को एडमिशन दिलाने के…
Republic Day 2020 : 71वांं गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मना, पूरे देश में तिरंगे का जश्न
देश आज अपना 71 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, गणतंत्र दिवस समारोहों को देखते हुए उत्तराखंड सहित पूरे देश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। देश का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह दिल्ली में राजपथ पर हुआ, गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने…
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार-2019 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 21अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित
शनिवार को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार-2019 दिये गए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 अधिकारियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ( Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat) ने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के इनोवेटिव आइडिया को आर्थिक सहायता देने के लिए अलग से कोष बनाया जाएगा। आइए अब आपको बताते हैं कि किन-किन अधिकारियों को…
Republic Day 2020 पूर्व संध्या पर बोले राष्ट्रपति, देश के विकास के लिए मजबूत आंतरिक सुरक्षा बेहद अहम
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जनभागीदारी से सरकार की योजनाएं जन आंदोलन बन गई हैं। राष्ट्रपति ने इक्कीसवीं सदी के तीसरे दशक को भारत निर्माण और भारतीयों की नई पीढ़ी के उदय का दशक बताया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ…
जिस मशीन में छपा था देश का भविष्य, उत्तराखंड में मौजूद वो मशीन हो रही नीलाम, कर्मचारी गमगीन
उत्तराखंड में मौजूद एक ऐसी मशीन नीलाम हो रही है जिसमें देश का भविष्य छापा गया था। यह एक ऐतिहासिक मशीन है और इस मशीन में छपा था देश का संविधान ।(Constitution of India) देहरादून में मौजूद 252 साल पुराने सर्वे ऑफ इंडिया के पास ये ऐतिहासिक मशीन है। देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया में 1955 में संविधान की प्रथम 1000 प्रतियां छापी गई थीं। इसके बाद इन प्रतियों को दिल्ली…
उत्तराखंड के सात पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, गणतंत्र दिवस पर पुलिस पदकों की हुई घोषणा
भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदकों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति पदक के तहत पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को वीरता पदक से नवाजा जाता है। इस बार उत्तराखंड के भी सात पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा, इनमें नैनीताल के उप निरीक्षक त्रिलोचन जोशी को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक…
