Skip to Content

Home / समाचारPage 888

Uttarakhand पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 21 दिन के लिए क्वारंटीन, ट्विटर पर लिखा ये संदेश

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उत्तराखंड में 21 दिन के लिए क्वारंटाइन हो गए हैं, दरअसल वो दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे, देहरादून प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 21 दिन के सख्त क्वारंटीन के पालन करने के लिए कहा, जिसका हरीश रावत ने पालन किया है और वो 21 दिन के लिए क्वारंटीन हो गए हैं। ये जानकारी रावत ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी। इस जानकारी के साथ…

Uttarakhand तस्वीरें, कश्मीर में शहीद उत्तराखंड के एवरेस्ट विजेता सुबेदार पंचतत्व में विलीन, पूरा इलाका सलामी देने पहुंचा

कश्मीर में शहीद उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सुबेदार यमुना प्रसाद पनेरू का शव रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। यमुना प्रसाद सिक्स कुमाऊं रेजीमेंट में सुबेदार पद पर कायम थे और कुछ सालों पहले उन्होंने एवरेस्ट पर भी चढ़ाई की थी। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में एक बचाव अभियान के दौरान यमुना प्रसाद पनेरू अपने साथी को बचाते हुए शहीद हो गये थे, रविवार की सुबह चित्रशिला घाट…

उत्तराखंड सावधान : मास्क नहीं पहनने और क्वारंटीन नियम तोड़ने पर अब लगेगा ये जुर्माना और सजा

उत्तराखंड में अगर आप मास्क नहीं पहनेंगे, क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करेंगे या सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तोड़ेंगे तो आपको अधिकतम 6 महीने की सजा या 5000 रुपये का जुर्माना लगेगा। इस सिलसिले में महामारी अधिनियम 1897 उत्तराखंड संसोधन अध्यादेश को राजभवन की मंजूरी मिल गयी है। केरल और उड़ीशा के बाद उत्तराखंड तीसरा राज्य है जिसने केन्द्र सरकार के इस एक्ट में संसोधन किया है, एक्ट की धारा…

Uttarakhand युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, ऑफिस से घर लौट रहा था युवक, इलाके में दहशत

उत्तराखंड में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, युवक अपने कार्यालय से घर वापस आ रहा था। बताया जा रहा है कि युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में पुलिस सक्रिय हो गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है और जगह-जगह नाके लगाकर दबिश दे रही है ताकि आरोपी…

Uttarakhand : 7 जिलों में 34 नये कोरोना मरीज मिले, कुल 1819 में से 1111 मरीज स्वस्थ हुये, हेल्थ बुलेटिन

Uttarakhand Covid-19 update daily health bulletin for 14 June, Coronavirus in Uttarakhand रविवार को उत्तराखंड में 34 नए कोरोना संक्रमण के मामले मिले, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 1819 हो गई है, इसमें से 1111 लोगों का इलाज हो चुका है, कुल मरीजों में से आधे से ज्यादा मरीजों का इलाज होना एक बड़ी उपलब्धि है। रविवार को सामने आए मामलों में…

देहरादून : IMA में मास्क में पासिंग आउट परेड, सेनाध्यक्ष नरवणे ने अधिकारी बने कैडेट्स को संबोधित किया

देहरादून मे भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया, इस परेड में 423 कैडेट्स ने हिस्सा लिया, इसमें 333 भारतीय और 90 विदेशी कैडेट्स अब अधिकारी बन गये हैं। यहां सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मुख्य अतिथि के रुप में पासिंग आउट परेड की सलामी ली, ऐसा पहली बार हुआ जब कैडेट्स ने मास्क के साथ और अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के बगैर…

Uttarakhand क्वारंटीन सेंटर में युवक ने आत्महत्या की, मुख्यमंत्री ने उठाया कड़ा कदम

देहरादून के क्वारेंटाईन सेंटर में युवक की आत्महत्या पर संबंधित नोडल अधिकारी व डॉक्टर को निलंबित करने के आदेश मुख्यमंत्री की ओर से दिये गए हैं । सीएम ने कहा कि कोविड-19 से संबंधित हर मृत्यु का ऑडिट कराया जाए। शनिवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंंग द्वारा जिलाधिकारियों के साथ प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। दरअसल देहरादून के गूलर घाटी स्थित क्वारंटीन सेंटर में हरिद्वार…

पीएम मोदी 16-17 जून को कोविड पर मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे, दिल्ली में मंत्रियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 और 17 जून को राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। अनलॉक एक के दौरान ये पहली बार होगा जब पीएम मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे। इससे पहले लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री पांच बार मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद कर चुके हैं। इस संवाद के दौरान पीएम ने न सिर्फ राज्यों का हौसला बढ़ाया बल्कि उन्हें चुनौतियों से…

उत्तराखंड के प्रसिद्ध संगीत कलाकार का दिल्ली में निधन, शोक में डूबा पूरा राज्य

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकसंगीत के कलाकार और लोक कवि हीरा सिंह राणा का दिल्ली में 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, राणा के निधन से पूरे उत्तराखंड के संगीत जगत में सोक की लहर है, पूरा राज्य इस लोक कलाकार को काफी पसंद करता था, यही कारण है कि उनके निधन की खबर के बाद हर कोई स्तब्ध है। हीरा सिंह राणा 78 वर्ष के थे, वो…

हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का रिजल्ट जारी

पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) देहरादून चैप्टर कोरोना महामारी  से बचाव हेतु लगातार विभिन्न प्रकार से जनजागरूकता का कार्य कर रही है। लॉकडाउन में बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया देहरादून चैप्टर द्वारा आनॅलाईन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 अप्रैल, 2020 से 10, मई 2020 तक किया गया। इसकी थीम “हारेगा कोरोना- जीतेगा भारत ” रखी गयी, जिसमें पूरे देश से सात से चौदह वर्ष आयु के 10 राज्यों के 500 से भी अधिक बच्चों…

Loading...
Follow us on Social Media