समाचार
Uttarakhand : 5 जिलों में 34 नये कोरोना संक्रमित मिले, देखिए किस-किस जिले में
Uttarakhand Covid-19 Latest Update, daily coronavirus health bulletin for 26 June 2020. उत्तराखंड में शुक्रवार को 34 नये कोरोनावायरस संक्रमित मिले, इसके बाद राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 2725 हो गई है, इसमें से 1822 लोगों का इलाज हो चुका है। अब तक राज्य में कोरोनावायरस संक्रमित 37 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में चमोली में 2, चंपावत में 1,…
Uttarakhand चतुर्थ श्रेणी, पर्यावरण मित्र, आशा, आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए अच्छी खबर, पूरी खबर पढ़िए
उत्तराखंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पर्यावरण मित्र, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाते में कोविड-19 के दृष्टिगत ₹1000 प्रोत्साहन राशि के रूप में डाले जाएंगे तो वही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और पर्यावरण मित्रों के वेतन से हर महीने अब 1 दिन का वेतन नहीं कटेगा, यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोविड19 के…
Uttarakhand सेनेटाइजर छिड़कने के तुरंत बाद मौत, परिजनों और साथियों ने लगाया गंभीर आरोप
कोविड-19 महामारी को दूर रखने के लिए शहर में सैनिटाइजर और कीटनाशक का छिड़काव कर रहे एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई, सफाई कर्मी नगर निगम की ओर से सैनिटाइजर और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहा था, बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह बेहोश हो गया और इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सफाईकर्मी की मौत के बाद…
Uttarakhand कर्मचारियों का वेतन काटने पर हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, शुक्रवार तक मांगा जवाब
उत्तराखंड में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत फरवरी 2021 तक राज्य सरकार के कर्मचारियों का हर महीने 1 दिन का वेतन काटने के आदेश पर नैनीताल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा है कि किस आधार पर कर्मचारियों का हर महीने 1 दिन का वेतन काटने का शासनादेश जारी किया गया, दरअसल कोर्ट में राज्य सरकार के एक कर्मचारी की ओर से दाखिल याचिका…
Uttarakhand : महिला का शिकार करने वाला तेंदुआ अभी नहीं आया पकड़ में, लगी हुई हैं कई टीम, इलाके के गांवों में दहशत
उत्तराखंड में सोमवार सवेरे घास लेने जा रही महिला का शिकार करने वाला तेंदुआ अभी तक नहीं पकड़ा गया है, वन विभाग की टीमों ने पूरे इलाके में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हुए हैं, लेकिन इस सब के बावजूद भी तेंदुआ अभी पकड़ में नहीं आया, इसको देखते हुए इलाके के गांव में अभी दहशत का माहौल है। वन विभाग की ओर से भी आसपास के गांव के लोगों…
Uttarakhand : 5 जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट, पूरे राज्य को कवर किया मानसून ने
उत्तराखंड में मानसून का असर दिखने लगा है, मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में मानसून के पहुंचने के बाद बुधवार को मॉनसून ने पूरे राज्य को कवर कर लिया है। गुरुवार को अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, देहरादून में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण बद्रीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कुछ घंटों के लिए बाधित रहा, टनकपुर – पिथौरागढ़ सड़क धौन के पास बुधवार सवेरे सड़क पर मलबा आ…
Uttarakhand : 9 जिलों में 69 नये कोरोना संक्रमित मिले, 2691 में से 1758 हुए स्वस्थ, 36 की मौत
Uttarakhand Covid-19 Daily Update, Coronavirus health bulletin for 25 June 2020, Thursday. उत्तराखंड में गुरुवार शाम 9:00 बजे तक 69 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 2691 हो गई है, इसमें से 1758 लोगों का इलाज कर लिया गया है। अब तक राज्य में 36 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। गुरुवार को उधमसिंह नगर में 11,…
Uttarakhand बवाल : विभाग ने RSS को बुलाया, मंत्री और विपक्ष ने कहा गलत है
उत्तराखंड में 16 जुलाई को हरेला पर्व को मनाने को लेकर राजनीतिक बवाल मच गया है, वन विभाग के मुखिया और सबसे बड़े अधिकारी ने एक शासनादेश जारी कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को हरेला पर्व में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण करने के लिए आमंत्रित किया है, इसको लेकर राज्य में राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। नेता विपक्ष और कांग्रेस की नेता इंदिरा हृदयेश ने इस पर सख्त आपत्ति जताई…
चीन की इस खूबसूरत युवती के हाथों में खेल रहा नेपाल, भारत के लिए कर रहा परेशानी खड़ी
उत्तराखंड से लेकर बिहार सीमा तक नेपाल भारत के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है, कुछ दिनों पहले नेपाल ने अपने पुराने नक्शे को बढ़ाकर भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधूरा को अपने इलाके में बताया था। कई भारतीय कूटनीतिक विशेषज्ञों ने नेपाल की इस हरकत के लिए नेपाल में मौजूद एक चीनी महिला को जिम्मेदार बताया…. यही नहीं भारत की ओर से उत्तराखंड में धारचूला से चीन सीमा लिपुलेख…
Dehradun वालों के लिए अच्छी खबर, अब सारे सरकारी काम होंगे डिजिटल
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ई कलेक्ट्रेट प्रणाली देहरादून का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की मांग के अनुसार तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग जरूरी है। ई कलेक्ट्रेट प्रणाली से लोगों को सुविधा तो होगी ही साथ ही समय कि बचत भी होगी और अनावश्यक कार्यालयों की भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी। ई ऑफिस प्रणाली से कार्यों में और पारदर्शिता आएगी। मुख्यमंत्री…
