समाचार
Uttarakhand : 6 जिलों में मिले 78 नये कोरोना संक्रमित, पढ़िये आपके जिले में कितने
Uttarakhand Covid-19 Update, Daily Health bulletin for 14 July 2020. Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में मंगलवार को 78 नये कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए, उसके बाद राज्य में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 3686 हो गई है इनमें से 2867 लोगों का इलाज कर लिया गया है। राज्य में अब तक 50 कोरोनावायरस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। आज मिले कोरोना संक्रमित इस प्रकार हैं…. देहरादून…
Uttarakhand जोशीमठ बाजार में तनाव के बाद पुलिस तैनात, बच्ची से छेड़छाड़ के मामले के बाद हंगामा और तोड़फोड़
उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में बाजार में तनाव के बाद पुलिस तैनात कर दी गई है, दरअसल यहां सोमवार की रात को एक समुदाय विशेष के युवक के द्वारा दूसरे समुदाय विशेष की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इस घटना से गुस्साए जोशीमठ वासियों ने आज बाजार में हंगामा कर दिया। एक समुदाय विशेष की दुकानों…
Uttarakhand फिसलकर पाकिस्तान की ओर गिरे जवान को सेना ने शहीद घोषित किया, परिजनों को भरोसा नहीं हो रहा
उत्तराखंड के गैरसेंड़ के रहने वाले 11वीं गढ़वाल राइफल के हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी भारत-पाकिस्तान सीमा में बर्फ पर पैर फिसलने के कारण पाकिस्तान की ओर गिर गए, यह घटना जनवरी की है, इसके बाद सेना की ओर से उनको काफी तलाश किया गया लेकिन हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का कहीं पता नहीं चल पाया, सेना की ओर से हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी को अब शहीद घोषित कर दिया गया…
Uttarakhand टिहरी में यहां बना एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर, नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टिहरी जनपद के ख्यार्सी ग्राम में ‘एग्री बिजनेस ग्रोथ सेंटर’ के नवनिर्मित भवन ‘ग्राम्यनिधि’ का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि ग्रोथ सेंटर नई परिकल्पना हैं। इस तरह के सेंटर राज्य की सभी न्याय पंचायतों में खोले जाएंगे। अभी तक 96 ग्रोथ सेंटर स्वीकृत किए जा चुके है। इनसे भविष्य की टाउनशिप विकसित होंगी। स्थानीय संसाधनों के अनुरूप ग्रोथ सेंटर बनाए जा…
CBSE की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
सीबीएसई के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार 15 जुलाई को जारी किए जाएंगे, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। निशंक ने छात्रों को शुभकामनाएं भी दी है। 12वीं की ही तरह दसवीं में भी सीबीएसई मेरिट नहीं जारी करेगा। कोविड-19 की परिस्थिति को देखते हुए इस बार टॉपर छात्रों की मेरिट नहीं जारी करने का फैसला लिया गया है। आइए…
Uttarakhand सरकार के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन कि खुद की बाइक फूंक डाली, वायरल हो रहा वीडियो
विपक्ष और उससे जुड़े हुए संगठन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं, लेकिन ऐसे विरोध प्रदर्शन आपने बहुत कम देखे होंगे जहां प्रदर्शनकारी अपना ही नुकसान कर रहे होंं। नैनीताल जिले के हल्द्वानी के कमलुवागंज में ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिला जहां एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान खुद की बाइक को आग लगा दी। दरअसल एनएसयूआई के कार्यकर्ता यहां पर केंद्र और राज्य सरकार…
Uttarakhand सरकारी कर्मचारी ध्यान दें, कार्यालय में उपस्थिति को लेकर जारी हुआ महत्वपूर्ण आदेश
उत्तराखंड में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकारी कार्यालयों में राज्य सरकार के कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि 14 जुलाई से समूह क और ख के 100 फीसदी कर्मचारी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं समूह ग और घ के 75 फीसदी कर्मचारी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। ऐसी…
Uttarakhand घर से स्कूटी में निकले व्यक्ति का गोली लगा शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में एक सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है, शव के सिर में गोली मारी गई है, पास में एक तमंचा भी पड़ा मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है, युवक एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था और रविवार दोपहर को अपनी स्कूटी से घर…
नैनीताल से फरार कैदी पेड़ से लटका मिला, हाथों में लगी हुई थी हथकड़ी, दुष्कर्म के आरोप में हुआ था गिरफ्तार
जैसा कि मिरर उत्तराखंड के द्वारा आपको खबर दी गई थी कि पिछले मंगलवार को काशीपुर से नैनीताल लाया जा रहा एक कैदी नैनीताल जिले में नैनीताल के पास दोगांव के पास पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। कैदी पर दुष्कर्म का आरोप था और उसको पोक्सो एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया था। कैदी के मामले में अदालती कार्रवाई चल रही थी। आज सोमवार को कैदी…
प्रधानमंत्री ने की गूगल सीईओ सुंंदर पिचाई से बातचीत, गूगल भारत में 10 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बीच में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक महत्वपूर्ण बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत काफी अच्छी और परिणामकारी रही, इस बातचीत में आधुनिक तकनीक के प्रयोग से भारतीय किसानों, उद्यमियों और युवाओं के जीवन में बदलाव लाने पर मुख्य ध्यान दिया गया। प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी और गूगल…
