Skip to Content

Home / समाचारPage 866

Uttarakhand : 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

मंगलवार 21 जुलाई और बुधवार 22 जुलाई के लिए उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है, इनमें गढ़वाल के तीन और कुमाऊ के दो जिले शामिल हैं। मौसम केन्द्र देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार…

Uttarakhand देर रात बादल फटा, 5 की मौत, 9 लोग लापता, पिथौरागढ़ जिले में आपदा, तस्वीरें

उत्तराखंड में आपदा का कहर शुरू हो गया है, रविवार देर रात को पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील के गैला और टांगा गांव में बादल फटने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है, एनडीआरएफ की टीम को अल्मोड़ा से रवाना किया गया है। इलाके का रास्ता बह जाने के कारण…

तस्वीरों में देखिए पहाड़ पर बारिश का पहला कहर, पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी से एक्सक्लुसिव

जैसा कि हमने आपको बताया था कि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिले में भारी बारिश होने के कारण कई सड़कें बंद हुई हैं और नदियां उफान पर हैं, वहीं पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील में शनिवार रात को हुई भारी बारिश के कारण कई गांव में घरों को नुकसान हुआ है, खेतों को भी नुकसान हुआ है, एक गांव में 15 से 16 मवेशी बह गए, आइए आपको…

Uttarakhand पीएम मोदी ने राज्य में कोरोना और बारिश से पैदा हालात पर मुख्यमंत्री से की बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से फोन पर बात कर राज्य में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सैनिकों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमित हुए सैनिकों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और सेना के अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए इनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना से लगातार सम्पर्क किया गया है और…

चीन सीमा पर उत्तराखंड का लाल शहीद, परिजनों में शोक की लहर

चीन से सटी लद्दाख सीमा पर उत्तराखंड निवासी एक जवान शहीद हो गया है, जवान उधमसिंह नगर जिले के किच्छा के गौरीकलां का रहने वाला था। मिल रही जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को लद्दाख सीमा पर लैंडमाइन की चपेट में आने से 6/1 गोरखा रेजीमेंट का जवान देव बहादुर, उम्र 24, पुत्र शेर बहादुर शहीद हो गया। देर रात को जवान के परिजनों को सेना की ओर से…

Uttarakhand : 8 जिलों में 210 नये कोरोना संक्रमित मिले, देखिये किस जिले में कितने

Uttarakhand Covid-19 Update for 21 July 2020, Coronavirus in Uttarakhand. उत्तराखंड में मंगल वार को 210 नये कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 4849 हो गई है, इसमें सो 3297 लोगों का इलाज कर लिया गया है। अभी तक राज्य में 55 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। मंगलवार को जिलावार नये कोरोना संक्रमितों के मामले…

Uttarakhand कुमाऊं में बारिश का कहर, कई सड़कें बंद, 2 लोगों की मौत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर ज्यादा प्रभावित

शुक्रवार देर रात से शनिवार देर शाम तक रह-रह कर हो रही बारिश के कारण कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, सबसे ज्यादा असर पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिले में पड़ा है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी और धारचूला तहसील में कई स्थानीय संपर्क मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गए। बागेश्वर में भी कपकोट के इलाके में बारिश के कारण कपकोट और भराड़ी के…

Uttarakhand खाई में गिरा ट्रैक्टर, 7 लोग सवार थे इसमें

उत्तराखंड के टिहरी जिले के गैजना गांव के पास एक ट्रैक्टर गहरी खाई में गिर गया, ट्रैक्टर में 7 लोग सवार थे, घटना की सूचना मिलते ही घनसाली से एसडीआरएफ की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण यह ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया, घटना में 7 लोग घायल हो गए हैं। घटना शनिवार देर शाम की…

Uttarakhand देहरादून और हरिद्वार में कोरोना ब्लास्ट, 8 जिलों में 239 नये संक्रमित सामने आए

Uttarakhand Covid-19 Daily update for 19 July 2020, Coronavirus in Uttarakhand, Health bulletin, उत्तराखंड में रविवार को रिकॉर्ड संख्या में नये कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या सामने आई है। उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोरोना विस्फोट हो गया, यहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को राज्य में 239 नए कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं, इसके बाद राज्य में अब तक मिले कुल कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 4515…

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश, ग्रोथ सेंटरों से सम्बंधित क्षेत्रवासियों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देहरादून में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र, ग्रोथ सेंटर योजना की समीक्षा की। अधिकारियों को ग्रोथ सेंटरों से सम्बंधित क्षेत्रवासियों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्रोथ सेंटरों के उत्पादों की क्वालिटी व ऑनलाइन मार्केटिंग सुनिश्चित की जाएगी। मुुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रोथ सेंटर लोकल इकोनॉमी जेनरेट करता है। ग्रोथ सेंटर, कृषि, ऊन, पशुपालन, मछलीपालन, बागवानी, मसालों,सगंध पौधों पर आधारित हो सकते हैं।…

Loading...
Follow us on Social Media