Skip to Content

Home / समाचारPage 795

Uttarakhand शैलेश मटियानी पुरस्कारों की घोषणा, देखिए आपके जिले के किस शिक्षक को मिला

उत्तराखण्ड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। उत्तराखण्ड सरकार ने कुल 19 शिक्षकों को यह पुरस्कार देने की घोषणा की है। जिसमें प्रारंभिक शिक्षा के 8 व माध्यमिक शिक्षा के 11 शिक्षक शामिल हैं। देखिए लिस्ट…. Om Singh Negi, Dehradun अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के…

Uttarakhand सुहागरात की अगली रात दुल्हन ने की ऐसी हरकत, कि अब खोज रही है दो राज्यों की पुलिस

अपने को उत्तराखंड निवासी बताने वाली एक दुल्हन ने सुहागरात की अगली रात को ऐसा कदम उठाया कि उसके बाद हरियाणा और उत्तराखंड की पुलिस लगातार इस दुल्हन को खोज रही है। दुल्हन का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया, हरियाणा की पुलिस तो उत्तराखंड में दुल्हन को खोजते खोजते अब वापस भी जा चुकी है। दरअसल खुद को काशीपुर की बताने वाली एक युवती ने हरियाणा के पानीपत…

Uttarakhand : 9 जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों को ऐतिहासिक तोहफा, नये साल में लागू होगी ये व्यवस्था

अशोक  कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने जनपद पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं चम्पावत में नियुक्त पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक विश्राम ( अवकाश ) प्रदान करने के निर्देश जारी किये हैं। अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मियों के मनोबल एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए प्रथम चरण में परीक्षण के तौर पर दिनांक 01 जनवरी 2021 से 09 पर्वतीय जनपदों में थाना/चौकी/पुलिस लाइन में नियुक्त मुख्य…

Uttarakhand मुख्य सचिव के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश, सबको पानी के लिए जल जीवन मिशन के काम में लाएं तेजी

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने सोमवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की उपलब्धता का टारेगट शीघ्र पूर्ण किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत निर्धारित मानकों को पूर्णतः पालन करते हुए पेयजल उपलब्ध कराया जाय। इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जाए। जिलाधिकारी भी कार्यों की प्रगति बैठक समय-समय पर…

गढ़वाल डीआईजी का नववर्ष आयोजनों को लेकर निर्देश, अपनी रेंज के सभी कप्तानों से पालन करने को कहा

डीआईजी गढ़वाल नीरु गर्ग ने गढ़वाल रेंज में पड़ने वाले जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिये हैं कि पहाड़ो में हो रही बर्फबारी के मद्देनजर आ रहे पर्यटकों को सुविधाजनक जाम मुक्त योजना के साथ साथ कोविड नियंत्रण की योजना भी प्रभावी रूप से लागू रहे। नव वर्ष की पूर्व संध्या व वर्ष 2020 के समापन पर होटलों, रेस्तराओं व घरो में नववर्ष स्वागत के अवसर पर जनपदों में…

Uttarakhand कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को दिल्ली AIIMS किया शिफ्ट, पहले दून अस्पताल में करवाया था भर्ती

कोरोना संक्रमण के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में भर्ती कराया गया है। इससे पहले रविवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत को देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री रावत कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे, उसके बाद मुख्यमंत्री होम आइसोलेशन में थे। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने…

चीन ने उत्तराखंड से सटी सीमाओं पर बढ़ाई सैन्य तैनाती, कैलाश मानसरोवर मार्ग पर पीएलए की एक बटालियन तैनात

एक तरफ जहां लद्दाख में स्थित भारत चीन-सीमा पर भारत और चीन के बीच में तनाव बना हुआ है वहीं उत्तराखंड से सटी सीमाओं पर भी चीन लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा में उसकी सीमा में पड़ने वाले तकलाकोट और दार्चेन में अपनी सेनाओं को तैनात किया है। मिली जानकारी के अनुसार चीन ने दार्चेन में…

उत्तराखंड के मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली और चंडीगढ़, AIIMS ऋषिकेश में शुरू हुई एडवांस एंडोस्कोपी

एम्स ऋषिकेश के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के तत्वावधान में एंडोस्कोपी पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डा. विकास सिंघल ने एडवांस एंडोस्कोपी की तकनीक पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने एडवांस एंडोस्कोपी तकनीक का लाइव डैमो भी किया। इस तकनीक की सुविधा एम्स ऋषिकेश में शुरू होने से अब मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ आदि महानगरों के मेडिकल…

सिर्फ 48 दिन का होगा हरिद्वार कुंभ, फरवरी अंत में जारी होगी अधिसूचना

2021 में हरिद्वार में होने वाला कुंभ सिर्फ 48 दिनों का होगा, कुंभ मार्च और अप्रैल महीने के बीच में आयोजित किया जाएगा। कुंभ को लेकर विधिवत अधिसूचना फरवरी के अंत में जारी की जाएगी, यह जानकारी उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने दी है। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस के प्रभाव को देखते हुए ये किया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर…

पीएम मोदी ने 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रूपये किये ट्रांसफर, उत्तराखण्ड के 8 लाख 27 हजार किसानों को मिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर किसान सम्मान निधि का ऑनलाईन ट्रांसफर किया गया। देश के 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रूपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। उत्तराखण्ड के 8 लाख 27 हजार किसान परिवारों के खातों में दी गई 165 करोड़ की धनराशि। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के किसानों से बातचीत कर पीएम किसान सम्मान निधि, किसान…

Loading...
Follow us on Social Media