समाचार
Uttarakhand : 2020 में उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र सरकार का कैसा रहा काम, कौन से महत्वपूर्ण कदम उठाए
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में साल 2020 में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। बातें कम, काम ज्यादा की तर्ज पर इस वर्ष राज्य में तेजी से विकास कार्य हुए। एक ओर वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ाई लड़ी गई, वहीं राज्य को नई दिशा देने वाले फैसले लिए गए। इस वर्ष जनभावनाओं का सम्मान देखा गया तो वर्षों से लम्बित परियेाजनाओं को पूरा होते हुए भी देखा…
Uttarakhand ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना, मुख्य सचिव ने प्रोजेक्ट एरिया को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने के दिये निर्देश
मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन परियोजना के सम्बन्ध में रेल विकास निगम लिमिटेड और शासन के मध्य बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने चमोली एवं रूद्रप्रयाग जनपदों को प्रोजेक्ट एरिया को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों…
Uttarakhand यहां गाड़ियों के आगे आ गया टाइगर, दहशत में आए यात्री, पूरी खबर पढ़ें
जरा सोचिए कि आप देर रात को ड्राइविंग कर कहीं जा रहे हैं, सुनसान जंगल के रास्ते से आपकी गाड़ी गुजर रही है, आप जंगल के रास्ते से गुजरते हुए तल्लीनता से ड्राइविंग कर रहे हैं, लेकिन तभी आपके सामने एक टाईगर आ जाता है। टाइगर पर गाड़ी की लाइट पड़ती है लेकिन टाइगर भागता नहीं है, इसकी जगह टाइगर बीच सड़क पर खड़े हो जाता है। सोचिए ऐसे में…
CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख घोषित, 10 जून तक सभी परीक्षाएं होंगी खत्म
दिल्ली – केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा की। निशंक ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम का किया ऐलान। 4 मई से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा, 10 जून तक परीक्षाओं को खत्म किया जाएगा। 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए जाएंगे, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं मार्च में शुरू होगी, ऑफलाइन ही की जाएंगी…
हल्द्वानी पहुंची पीएम मोदी द्वारा प्रज्वलित विजय ज्योति मशाल, 1971 भारत-पाक युद्ध विजय की 50वीं वर्षगांठ
हल्द्वानी : 1971 भारत-पाक युद्ध विजय की 50वी वर्षगांठ पर निकाली गई विजय ज्योति मशाल बुधवार को नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक लाई गई। जहां पर वाॅर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किये। कुमाऊं कमिश्नर अरविन्द सिंह हयांकी ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंली दी साथ ही अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपागी उपजिलाधिकारी विवेक राय, आर्मी आफिसरों ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धाजंली दी। जय हिन्द के नारे…
Uttarakhand यहां 48 घंटे के लिए कम्पलीट लॉकडाउन, व्यापार संघ की मांग पर प्रशासन का फैसला
उत्तराखण्ड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विकासखंड में कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। गंगोलीहाट मुख्यालय में 23 दिसंबर से 4 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाना पड़ा था। अब पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली में भी हालात पर काबू पाने के लिए बुधवार यानी आज सुबह 7:00 बजे से 48 घंटे तक कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। यहां तहसील के 2 राजस्व उपनिरीक्षकों के संक्रमित मिलने पर गंगोलीहाट तहसील…
चीन के साथ बातचीत में अभी तक कोई सफलता नहीं, यथास्थिति बरकरार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सीमा मुद्दे पर भारत की चीन के साथ कई दौर की वार्ता हुई है, लेकिन अभी तक उसमें कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई है। अगले दौर में एक बार फिर सैन्य स्तर की बातचीत होगी। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिये एक साक्षात्कार में रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमा पर हमारे जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है और वहां यथास्थिति बरकरार है,…
उत्तराखंड सावधान, हो रही हैं खतरनाक दुर्घटनाएं, सावधानी ही बचाव है, ध्यान रखें
बुधवार को मसूरी-कैंपटी रोड पर इंदिरा कॉलोनी के पास पाले में फिसलकर दो कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनको स्थानीय लोगों की मदद से मसूरी सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि सुबह के समय दोनों कारें मसूरी से कैंपटी फॉल की ओर जा रही थी, वहीं मसूरी- कैंपटी फॉल रोड पर इंदिरा कॉलोनी के पास…
Uttarakhand : 31 जनवरी तक की गाइडलाइंस, रोकथाम और वेक्सीनेशन नियम, न मानने पर कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड सरकार ने जनवरी महीने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है, जारी गाइडलाइन और s.o.p. में बताया गया है कि ब्रिटेन में वायरस का नया प्रकार मिलने के बाद लोगों को खासा सतर्क रहने की जरूरत है। गाइडलाइन में कहा गया है कि नए साल के आयोजनों और ठंड के मौसम को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों…
Uttarakhand अब कोटद्वार और टनकपुर से दिल्ली के लिए दो नयी ट्रेन, रेलमंत्री ने दी मंजूरी
भारतीय रेलवे कोटद्वार और टनकपुर से दिल्ली तक दो जन शताब्दी ट्रेनों का परिचालन करेगा, ट्रेनों के परिचालन की सूचना रेल मिनिस्टर पियूष गोयल के द्वारा उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को दी गई है। दरअसल अनिल बलूनी ने ही रेल मंत्री से इन ट्रेनों को चलाने की मांग की थी। सांसद अनिल बलूनी के अनुसार रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें लिखे अपने पत्र में कहा है कि…
