समाचार
उत्तराखंड के एक किसान को पीएम मोदी का पत्र मिला, पढ़िए क्या लिखा था
नैनीताल, उत्तराखण्ड के खीमानंद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक पत्र मिला है, जिन्होंने नरेन्द्र मोदी ऐप (नमो ऐप) के जरिए पीएम को संदेश भेजकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 5 सफल वर्ष पूरे होने और सरकार के अन्य प्रयासों के लिए बधाई दी थी। अब प्रधानमंत्री ने खीमानंद को पत्र लिखकर उन्हें उनके बहुमूल्य विचार साझा करने के लिए धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा है, ‘कृषि…
फटी जींस के बाद अब शॉर्ट्स पर सामने आया बयान, सोशल मीडिया में जमकर हो रही सीएम तीरथ की खिंचाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इस वक्त अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। महिलाओं के कपड़ों को लेकर दिए एक बयान में तीरथ सिंह रावत इस वक्त सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल तीरथ का एक बयान सामने आया जिसमें उन्होंने बुधवार को बाल संरक्षण आयोग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि ‘मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से…
Uttarakhand यहां पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 2 लोगों की मौत, कुछ लोग घायल
उत्तराखंड में रुड़की के नजदीक पिरान कलियर में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पर यह विस्फोट हुआ उस वक्त घटनास्थल पर कम लोग मौजूद थे, कई मजदूर खाना खाने के लिए कुछ दूरी पर गए हुए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में…
Uttarakhand किशोर के यौन उत्पीड़न पर युवती को जेल, जांच में सामने आई थी चौकाने वाली बात
उत्तराखंड के देहरादून में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां पहले एक युवती ने पुलिस में शिकायत कर बताया था कि उसके साथ 22 साल के एक युवक ने दुष्कर्म किया है और वह 5 माह की गर्भवती है। इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि युवती जिस पर आरोप लगा रही है वह 22 साल का नहीं बल्कि 14 साल का एक लड़का…
कोरोना पर पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी लिया हिस्सा, पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी इसमें प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में हम आज जहां तक पहुंचे हैं, उससे आया आत्मविश्वास, लापरवाही में नहीं बदलना चाहिए। हमें जनता को पैनिक मोड में भी नहीं लाना है और परेशानी से मुक्ति भी दिलानी…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने 2 अधिकारियों को किया निलंबित, भ्रष्टाचार का है मामला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सख्त एक्शन लेते हुए घटिया सड़क निर्माण मामले में लोनिवि के दो अभियन्ताओं को निलम्बित करने के निर्देश दिये है। इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव लोनिवि द्वारा दोनो अभियन्ताओं को निलम्बित किये जाने के आदेश भी निर्गत किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए दुगड्डा लोक निर्माण प्रांतीय खंड में लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा-रथुवाढाब-धुमाकोट मोटर मार्ग के किमी…
Video दिल्ली से टनकपुर आ रही ट्रेन के साथ दुर्घटना, ब्रेक फेल होने से 22 किमी पीछे दौड़ी, देखिए
दिल्ली से टनकपुर जा रही पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस के प्रेशर पाइप फटने से बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई, इस वजह से ब्रेक फेल होने से ट्रेन 22 किलोमीटर पीछे की ओर दौड़ी, आगे देखिए वीडियो….. दरअसल उत्तराखंड के चम्पावत जिले के टनकपुर स्टेशन को दिल्ली से आ रही पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही टनकपुर पहुंचने वाली थी, कुछ पहले वैक्यूम पाइप फटने से इसके ब्रेक फेल हो गए, ट्रेन ढलान…
Uttarakhand पढ़िए तीरथ मंत्रीमंडल में किस मंत्री को क्या विभाग मिला, हो गए सबको विभाग आबंटित
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। 20 विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखे हैं। आगे देखिए किस मंत्री को क्या विभाग मिला…. दरअसल राज्य में बीजेपी ने कुछ दिनों पहले अपना मुख्यमंत्री बदल दिया था, यहां त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री बनाया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद…
Uttarakhand सल्ट विधानसभा उपचुनाव की तारीख घोषित, पूरी खबर पढ़िए
सल्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर election commission of India ने चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत 23 मार्च को gazette notification जारी कर दिया जाएगा। यह सीट सल्ट से बीजेपी विधायक रहे सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई है। वहीं 17 अप्रैल को मतदान होगा और 02 मई को मतगणना होगी। देशभर में दो लोकसभा और 14 विधानसभा सीटों के उपचुनाव…
नागा साधु ने दूसरे साधु को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, वीडियो वायरल, हरिद्वार कुंभ की है घटना
कुंभ नगरी हरिद्वार का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक नागा साधु एक दूसरे साधु को जमकर पीट रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन के पास का है, इस वीडियो में एक नागा साधु दूसरे साधु को इतनी बेरहमी से पीट रहा है लेकिन वहां खड़े लोग कोई भी उसको रोकने की कोशिश नहीं करता। कई बार नागा साधु…
