समाचार
उधम सिंह नगर : पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज, अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे पत्रकार
रुद्रपुर में पत्रकार के खिलाफ झूठा मुकदमा करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। आज जनपद के तमाम पत्रकारों ने एसएसपी कैम्प कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर दोनों अधिकारियों को हटाने और मुकदमा वापस लेने की मांग की है। थाना पंतनगर में पत्रकार व उसके भाई के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने ओर पत्रकारों के साथ अभद्रता करने के मामले में आज ऊधमसिंहनगर सहित नैनीताल जिले के तमाम पत्रकारों…
Uttarakhand राज्य के 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट, बारिश और बिजली गिरने की संभावना, पूरी खबर पढ़ें
मौसम विभाग की ओर से रविवार शाम के बाद उत्तराखंड में कई जिलों में मौसम में परिवर्तन आने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम से ही राज्य के कई जिलों में बारिश शुरू हो जाएगी जबकि सोमवार और मंगलवार को कई जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी तूफान चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की ओर…
Haridwar Kumbh 2021 मुख्यमंत्री ने कहा कुंभ आने पर कोई रोक-टोक नहीं, 120 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया
देहरादून। हरिद्वार महाकुंभ 2021 के तहत मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने करीब 120 करोड़ की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा की कुंभ पूरे विश्व की धरोहर है और यह 12 साल में एक बार आता है, ऐसे में कुंभ…
Uttarakhand प्रसिद्ध पूर्णागिरि मंदिर को अब ट्रस्ट के अधीन लाने की कवायद, समर्थन और विरोध में लोग उतरे
चम्पावत जिले में स्थित उत्तर भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ पूर्णागिरी मंदिर को सरकार ट्रस्ट बनाने जा रही है, सरकार से मिले आदेश के बाद जिला प्रशासन ट्रस्ट को लेकर बायलॉज तैयार करने में जुट गया है, ऐसे में ट्रस्ट बनाने की मांग करने वाले समर्थक और पूर्णागिरि को ट्रस्ट बनाये जाने के खिलाफ पुजारी आमने सामने आ गए हैं। पूर्णागिरि को ट्रस्ट बनाने को लेकर…
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर सीबीआई के छापे से हड़कंप, पढ़िए क्या है मामला
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब देहरादून से आई सीबीआई की एक टीम ने यहां छापा मारा। स्टेशन पर किसी को कोई जानकारी नहीं थी और सीबीआई की छापे की खबर मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन पर मौजूद रेलवे के स्टाफ में भी हड़कंप मच गया, स्टेशन पर मौजूद रेलवे के अधिकारियों ने सीबीआई के छापे की पुष्टि की है, सूत्रों से मिली…
नैनीताल : जिले में 10 अप्रैल को लोक अदालत, पढ़िये किन मामलों को निपटा सकते हैं
नैनीताल – राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिरण द्वारा 10 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से जनपद के समस्त न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन इमरान मौहम्मद खान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में भरण-पोषण, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, धन वसूली, आपराधिक शमनीय व…
दिल्ली पहुंचे सीएम ने जनहित और प्रदेश के विकास को बताया सर्वोपरि, बोले जो जनता चाहेगी, वही किया जाएगा
दिल्ली/देहरादून : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे तीरथ सिंह रावत का उत्तराखण्ड सदन में भव्य स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में सदन में मौजूद उत्तराखण्ड मूल के लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनभवनाओं के अनुरूप कार्य करेगी। जनता जो चाहेगी वही किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशन में उत्तराखण्ड का चहुमुंखी…
केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड को दिये 700 करोड़ रुपये, पढ़िए क्या उपयोग होगा इसका
उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं विस्तार के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से लगभग रू. 700 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया गया है। यह धनराशि गत वर्ष की तुलना में लगभग रू. 200 करोड़ अधिक है, जिसके अन्तर्गत तकनीकी मानव संसाधन की कमी दूर किए जाने को प्राथमिकता प्रदान की गयी है।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री…
भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी रक्षामंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी रक्षा मंत्री के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को शुभकामनाएं दी। भारत और अमेरिका के करीबी संबंधों का प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत किया है, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग कि अपनी सरकार की सोच का भी जिक्र किया…
हल्द्वानी : काठगोदाम से चली ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही दर्दनाक मौत
हल्द्वानी : काठगोदाम से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस एवं आरपीएफ ने जांच प्रारंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार काठगोदाम से हावड़ा को जाने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गोला नदी में कार्य करने वाले मजदूर की कटकर…
