समाचार
Uttarakhand : 24 घंटे में 8390 नये कोरोना केस, 118 मौत, जिलावार विवरण देखिए
कोरोना का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। राज्य में आज कोरोना से 118 लोगों की मौत हो गई जबकि 8390 नये कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में 71,174 एक्टिव केस हो गए हैं। शनिवार 8 मई को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 8390 नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए, आगे देखिए जिलावार विवरण….. देहरादून में 3430 हरिद्वार में 812 पौड़ी में 203 उतरकाशी में…
उत्तराखंड में 10 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को लगेगी वैक्सीन, रजिस्ट्रेशन कैसे होगा, पढ़ें
उत्तराखंड में 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के लिए राज्य में 10 मई 2021 से टीकाकरण का कार्य आरम्भ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर उत्तराखण्ड में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा कोविड वैक्सीन का क्रय किया जा रहा है तथा कोविड 19 वैक्सीन की निर्माता कम्पनी द्वारा कोविड वैक्सीन की आंशिक आपूर्ति कर…
चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा ऋषिकेश एम्स में भर्ती, कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव
पद्म विभूषण और चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। वे पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। देहरादून में ही एक निजी लैब में टेस्ट कराने पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है। उनका स्वास्थ्य स्थिर बना हुआ है। यह जानकारी ऋषिकेश एम्स के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल के हवाले से…
Uttarakhand मुख्यमंत्री के अधिकारियों को आदेश, सेना के रिटायर्ड कर्मियों की मदद कोरोना के खिलाफ इस जंग में ली जाए
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने निर्देश दिये हैं कि कोविड वैक्सीनैशन को और तेजी से करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उत्तराखंड में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिये कोविड वैक्सीन आते ही इनके वैक्सीनैशन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इसके लिये पहली खेप आज उत्तराखंड पहुँच जाएगी। सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनैशन…
यूरोपीय परिषद की बैठक में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा कोविड-19 से निपटने के लिए साझेदारी बहुत जरूरी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यूरोपीय परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए, इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष आमंत्रण मिला हुआ था। बैठक में यूरोपीय परिषद के 27 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के टीकों पर उन्हें बनाने वाली कंपनियों द्वारा पेटेंट छोड़ने के भारत और दक्षिण…
Uttarakhand : 30 जून तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय, बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए आदेश जारी, देखिए
उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक घोषित किया गया है लेकिन इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि यदि कोई निजी विद्यालय छात्र हित में ऑनलाइन के माध्यम से अध्यापन कार्य संपादित करना चाहता है तो वह अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन…
उत्तराखंड आने-जाने वाले बस यात्री ध्यान दें, अधिकतर बसें बंद हैं, दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रा से पहले पता कर लें
उत्तर प्रदेश के द्वारा अपने इलाके में दूसरे राज्यों से आने वाली रोडवेज बसों को बंद करने के कारण उत्तराखंड से दूसरे राज्य में जाने वाली और दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में आने वाली कई बसों को बंद करना पड़ रहा है। दरअसल कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में पहले अपनी राज्य में बसों का परिवहन बंद कर दिया था और उसके बाद अब अपने राज्य से…
Uttarakhand: हालात गंभीर, 9642 नये कोरोना केस, 137 मौत, अपने जिले का हाल देखिए
उत्तराखंड में आज 7 मई 2021 को कोरोना के 9,642 नये मामले सामने आए हैं जबकि 137 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं आज 4643 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 67,691 हो गई है। राज्य में अभी तक 3,430 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 362 हो गई है। आगे देखिए जिलावार आज आए नये…
Uttarakhand : 17 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज, जबकि 5 लाख को दूसरी डोज भी लग चुकी है, राज्य सरकार ने दी जानकारी
उत्तराखंड में कोविड सम्बंधी राज्य सरकार की व्यवस्थाओं के बारे में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि प्रदेश में कोविड-19 को लेकर लगाता सैंपलिंग की जा रही है। अब तक प्रदेश में 40 लाख के करीब सैंपलिंग की जा चुकी है, प्रदेश में कुल दो लाख के क़रीब कोविड मरीज़ हैं जिनमें से डेढ़ लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, बीते 24…
Uttarakhand धारचूला विधायक हरीश धामी की 25 वर्षीय बेटी का देहरादून में आकस्मिक निधन, विधायक हॉस्टल में ठहरी हुई थी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से विधायक हरीश धामी की 25 वर्षीय बेटी पूजा धामी का देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया है। पूजा धामी विधायक हॉस्टल में ठहरी हुई थी, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनको दून हॉस्पिटल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरीश धामी देहरादून में मौजूद नहीं थे, बताया जा रहा है कि वह कुमाऊं से देहरादून के लिए चल दिए…
