समाचार
उत्तराखंड में शुरू होगी कोरोना मोबाइल टेस्टिंग वैन, गांवों में जाकर मरीजों की पहचान करेगी और वहीं उनकी जांच करेगी
कोविड-19 की स्थिति को लेकर सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई, मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने जनता से अपील की कि जब भी लक्षण दिखना शुरू हो, तत्काल उपचार करवाएं। मुख्य सचिव ने बताया कि मोबाइल टेस्टिंग वैन भी शुरू करेंगे, जो दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में जाकर मरीजों की पहचान करेगी और वहीं उनकी जांच करेगी मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने…
अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
अल्मोड़ा 10 मई, 2021 – पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के तीरथ सिंह रावत जनपद मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने बेस चिकित्सालय/मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बेस चिकित्सालय में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री सर्वप्रथम चिकित्सालय में कोरोना मरीजो की जानकारी के लिए स्थापित हैल्प डैस्क का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सालय में डिजीटल डिस्प्ले सिस्टम जिसके…
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी पहुंचकर कोरोना स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया, 18 साल से ऊपर के लिए टीकाकरण सेंटर की भी शुरुआत की
हल्द्वानी 10 मई 2021 – सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार दोपहर हल्द्वानी पहुचे। जहां पर उन्होने 18 से 45 वर्ष के युवाओं को लगाये जा रहे एमबीपीजी कालेज में कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का फीता काटकर शुभारम्भ किया। सम्बोधित करते हुये रावत ने युवाओं से कहा कि वे शतप्रतिशत कोविड वैक्सीन लगायें तथा औरों को भी कोविड बचाव वैक्सीनेशन आदि हेतु जागरूक करें। उन्होने कहा…
Uttarakhand राज्य में 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, सीएम ने कहा न्याय पंचायत स्तर तक होगी कोविड टीकाकरण की व्यवस्था
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राजधानी देहरादून के हरिद्वार बायपास रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग न्यास में 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान का तीसरा दौर शुरू हो गया है जिसके तहत प्रदेश के 50 लाख युवाओं का कोविड टीकाकरण होना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पहला…
Uttarakhand बोलेरो यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत, 8 लोग घायल
नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में बोलेरो जीप खाई में गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दरअसल ओखलकांडा के दूरस्थ क्षेत्र डालकन्या में एक बोलेरो जीप खाई में गिरने से तीन यात्रियों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हो गए हैं । अनियंत्रित…
उत्तराखंड में 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्त कोरोना कर्फ्यू का ऐलान, क्या रहेंगे नियम पढ़िए
देहरादून : उत्तराखंड में 11 मई से लेकर 18 मई तक पूरे प्रदेश में सख्ती के साथ कोविड कर्फ्यू रहेगा। यह कर्फ्यू पूरे प्रदेश में लागू रहेगा, फिलहाल जिन जिलों और इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है उसे 18 मई तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि पूरे प्रदेश में 18 मई तक काफी सख्त कोरोनावायरस कर्फ्यू लगाया जाए ताकि कोरोना संक्रमण की…
Uttarakhand : 24 घंटे में 5,890 नये मामले, 180 मौत, जिलावार विवरण देखें
उत्तराखंड में रविवार को 5890 नए कोरोना मामले सामने आए हैं जबकि आज 2731 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में आज 180 कोविड मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब 74,114 केस एक्टिव हैं, जबकि 3728 की अब तक मौत हो चुकी है वहीं 4797 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। आगे देखिए जिलावार रविवार को आए मामले….. देहरादून जिले में सबसे अधिक 2419 कोरोना संक्रमित मरीज मिले…
पीएम मोदी ने सीएम तीरथ को हफ्ते में दूसरी बार फोन किया, राज्य में कोरोना के हालात की जानकारी ली, दिया पूरी मदद का भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को सप्ताह में दूसरी बार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को फोन कर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को फोन पर उत्तराखंड के लिए केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा दिया, जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि ” आज परम श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी ने प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानकारी…
मुख्यमंत्री ने जनता को समर्पित किये ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स, कहा जहां कमी है वहां उपयोग होगा
आज यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज देहरादून ने 50 और सेवा इंटरनेशनल ने 25 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स राज्य सरकार को भेंट किये हैं। इनका उपयोग उत्तराखण्ड के उन अस्पतालों में किया जाएगा जहां इसकी कमी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यूपीइएस और सेवा इंटरनेशनल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनमें से कुछ ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स गढ़वाल और कुमायूं के पहाड़ी जनपदों के अस्पतालों में भी भेजे जाएंगे। कोविड-19…
Uttarakhand गुजरात से जवान का थाने में फोन, बीमार मां गांव में अकेली है, उसे दवा दे दो, उसका इलाज करवाओ
उत्तराखंड में तकरीबन हर घर से लोग फौज में या अर्धसैनिक बलों में नौकरी करते हैं। देश की सुरक्षा के लिए यह लोग देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात हैं, इनमें से अधिकतर लोग देश में कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं, लेकिन इन सब को उत्तराखंड में रह रहे अपने परिवारों की चिंता भी सताती है। गुजरात में तैनात ऐसे ही एक सीआरपीएफ…
