Skip to Content

Home / समाचारPage 648

चमोली : घायल महिला को 15 किमी चलकर डंडी-कंडी के सहारे महिलाओं ने पहुंचाया अस्पताल, सड़क न होने से आए दिन परेशानी

चमोली : सोमवार को नारायणबगड़ के ग्राम पंचायत तुनेडा की एक महिला सुबह जंगल मे घास लेने गई थी, घास काटने के दौरान महिला जंगल मे फिसल गई। जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। सूचना मिलने पर डंडी-कंडी के सहारे गाँव के महिला-पुरुषों ने 15 किमी पैदल चलकर महिला को‌ चिकित्सालय पहुंचाया। ग्राम प्रधान सुनीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह रावत, सागर कोठियाल ने बताया को गांव में सड़क…

Uttarakhand Covid-19 Latest Update अब 1,555 एक्टिव केस, 69 नये मामले, 2 मौत, जिलावार विवरण देखें

उत्तराखंड में सोमवार को पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 69 मामले सामने आए हैं, जबकि 02 संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में इस बीच 250 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या भी अब 1,555 रह गई है।वहीं आज 89,627 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आगे देखिए जिलावार विवरण….. आज जिलेवार नये आए मामले…. अल्मोड़ा 06 बागेश्वर 01 चमोली 01 चम्पावत 00 देहरादून 09 हरिद्वार 08 नैनीताल…

Uttarakhand धामी कैबिनेट की पहली बैठक, पढ़िए क्या फैसले हुए

नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद रविवार रात को मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुहर लगाई है। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में फैसला हुआ कि गेस्ट टीचरों को अब 15 हज़ार की जगह 25 हज़ार मानदेय दिया जाएगा, मनरेगा कर्मियों को हड़ताल के समय का पैसा दिया जाएगा,…

Uttarakhand पुष्कर सिंह धामी ने ली CM पद की शपथ, मंत्री कौन-कौन बने पढ़िए

Dehradun : खटीमा से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने रविवार शाम को उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीता की शपथ ग्रहण की। धामी को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शपथ दिलाई। इसके बाद सबसे पहले केबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज को शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात डाॅ. हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य को शपथ दिलवाई गई। इसके पश्चात बिशन सिंह चुफाल,…

….तो उत्तराखंड में धामी को सीएम बनाने से कुछ बीजेपी विधायकों में असंतोष ? देहरादून में रही राजनीतिक कोहराम की स्थिति

Latest Update 04:38 PM उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद के लिए चयनित होने के बाद रविवार दोपहर को देहरादून में चल रहा राजनीतिक कोहराम अब शांत हो गया है। पुष्कर सिंह धामी के साथ तीरथ सरकार के सभी पुराने मंत्री मंत्रीपद की शपथ लेने के लिए राजभवन पहुंच रहे हैं। Update 2 PM उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में आज रविवार को शपथ ग्रहण करने जा…

Uttarakhand खुशखबरी : सिर्फ 78 नये कोरोना केस, 1749 एक्टिव मामले, 2 मौत, जिलावार विवरण देखें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 78  लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं बीते 24 घंटे में कुल 2 लोगों की मौत हुई। बीते 24 घंटे में 144 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश मे अभी 1749 केस सक्रिय हैं। बीते 24 घंटे में जिलेवार कोरोना का आंकड़ा आगे देखें…. बीते 24 घंटे में जिलेवार कोरोना का आंकड़ा…. अल्मोड़ा से – कोई केस नहीं बागेश्वर से –   कोई केस नहीं चंपावत से       …

बड़ी खबर : उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, जानिए उनके बारे में

बीजेपी के खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे, देहरादून में विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुना गया। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थे। आगे पढ़िए कौन हैं पुष्कर सिंह धामी…. बीजेपी के 2 बार के खटीमा, उधम सिंह नगर से विधायक हैं धामी , भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष…

Uttarakhand गया था मंगेतर के घर, वहां उसकी बहन से कर दिया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Dehradun : उत्तराखंड में किशोरियों के साथ हो रही दुराचार की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में कर्णप्रयाग पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। बताया जाता है कि किशोरी गांव में अपने मकान पर अकेले थी तभी मौका पाकर युवक ने किशोरी का मुंह बंद कर उसके साथ दुराचार किया। मिली जानकारी के…

Uttarakhand Covid-19 Latest Update अब 1,821 एक्टिव केस, 158 नये मामले, 4 मौत, जिलावार विवरण देखें

देहरादून : उत्तराखंड में शनिवार शाम को पिछले 24 घंटे में  कोरोना के 158 मामले सामने आए हैं जबकि 04 संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में आज 187 मरीज ठीक हुए हैं, साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 1,821 रह गई है। वहीं आज 43,126 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। आगे देखिए जिलावार नये आए संक्रमित….. आज जिलेवार आंकड़े: अल्मोड़ा 04बागेश्वर 01चमोली 01चम्पावत 03देहरादून 80हरिद्वार 11नैनीताल 06पौड़ी 05पिथौरागढ़…

Uttarakhand सीएम तीरथ ने राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र, विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नया मुख्यमंत्री

Dehradun : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर शाम में देहरादून पहुंचकर रात करीब 11 बजे राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर अपना त्यागपत्र दे दिया हैं। शुक्रवार दिन में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, बताया जा रहा है कि राज्य में उपचुनाव के संकट को देखते हुए बीजेपी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बदलने…

Loading...
Follow us on Social Media