समाचार
Uttarakhand भारी बारिश, पुल बहा, गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद, देहरादून में भारी जलजमाव
उत्तरकाशी जिले में देर रात से भारी बारिश के कारण और भूस्खलन से गंगोत्री यमुनोत्री नेशनल हाईवे बंद है। गंगोत्री नेशनल हाईवे बंदर कोट, नेताला के पास मलबा आने से बंद हो गया है, यमुनोत्री नेशनल हाईवे खरादी के पास भारी भूस्खलन के कारण बंद है। वहीं देहरादून में भारी बरसात की वजह से देहरादून शहर में तो हालात जलभराव के हैं, वहीं देहरादून के सहस्त्रधारा और मालदेवता में भी कहीं…
चंद्रयान-3 के 2022 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना, केन्द्र सरकार ने लोकसभा में बताया
दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अब सामान्य कार्य आरंभ होने को देखते हुए चंद्रयान-3 के 2022 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है। आज लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 पर कार्य प्रगति पर है। चंद्रयान-3 के…
पीएम मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन, भारत-अमेरिका आपसी सहयोग पर हुई बातचीत
दिल्ली : भारत यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के दौरान भारत और अमेरिका के आपसी सहयोग को और मजबूत करने के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर बताया कि उन्होंने इस मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के भारत और अमेरिका के…
Uttarakhand बिजली कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, कई जगह हुई दिक्कतें, सरकार ने लागू किया एस्मा
एसीपी की पुरानी व्यवस्था लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कल आधी रात से हड़ताल पर गए ऊर्जा के तीनों निगमों, यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल के कर्मचारियों की आज ऊर्जा मंत्री डा हरक सिंह रावत से वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। इधर, सरकार ने ऊर्जा निगम में छह माह तक हड़ताल पर रोक लगा दी है। दरअसल उत्तराखंड…
Uttarakhand कैबिनेट फैसले : 1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, 10 अन्य फैसले भी पढ़ें
उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने शिक्षण संस्थानों ( कक्षा 6 से कक्षा 12 तक) को 1 अगस्त से खोले जाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 23 से 27 अगस्त तक विधानसभा सत्र का आयोजन करने का फैसला हुआ है। कैबिनेट ने कौसानी को नगर पंचायत क्षेत्र घोषित कर दिया है, इसके साथ ही कौसानी को नगर पंचायत बनाने…
Uttarakhand : 7 महिलाएं 6 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना पटेलनगर पुलिस ने देह व्यापार में शामिल गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 महिलाएं व 6 पुरुष को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये गिरोह ऑनलाइन बुकिंग व स्कॉर्ट वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था गिरोह ने देहरादून के देहराखास में मितान अपार्टमेंट देवऋषि एन्क्लेव में अपना हेड ऑफिस बना रखा था यहीं से…
उधम सिंह नगर : 9 अभिभावकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने मुकदमा दर्ज किया, पूरी खबर पढ़िए
ऊधम सिंह नगर जिले में तहसील से जारी आय प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ कर आय कम कर अपने बच्चों का आरटीई से दाखिला करने के मामले में उप शिक्षा अधिकारी ने 9 अभिभावकों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी के खिलाफ 420 सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को दी गई…
अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन का पहला भारत दौरा, माना जा रहा है काफी महत्वपूर्ण
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन अपने दो दिवसीय भारत दौरे के लिए मंगलवार शाम नई दिल्ली पहुंच गये हैं, बुधवार को एंटनी ब्लिंकन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे। ब्लिंकेन की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, हिंद प्रशांत क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने, अफगानिस्तान की स्थिति और कोरोना महामारी पर दोनों देशों के…
नैनीताल जिले में 4 अगस्त तक कर्फ्यू गाइडलाइन जारी, बाहर से आने वालों के लिए क्या रहेंगे नियम पढ़िए
हल्द्वानी 27 जुलाई 2021- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में (ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों) कोविड कर्फ्यू 27 जुलाई से 04 अगस्त 2021 प्रातः 06 बजे तक बढ़ा दिया गया है। गर्ब्याल ने बताया कि समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान (बाजार) सप्ताह में छः दिन प्रातः 08 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुले रहेगे एवं बाजारों की साप्ताहिक बन्दी जो पहले से निर्धारित तिथि के अनुसार ही होगी। सिनेमा…
Uttarakhand चलती कार के नीचे सड़क धंसी, 3 लोग सवार थे इसमें
मसूरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण जहां पहड़ों से बोल्डर गिर रहे है, वहीं सड़के भी धंस रही है। मंगलवार शाम को टिहरी-मसूरी बाईपास में सड़क धंसने से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सुवाखोली में अचानक सड़क धंस गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें देहरादून रेफर किया गया है। बताया…
