समाचार
मोदी सरकार का फैसला, धारचूला के छारछुम में महाकाली नदी पर भारत-नेपाल के बीच सड़क पुल बनेगा
6 Jan. 2022. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में प्रेसवार्ता में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा बताया गया है कि भारत द्वारा धारचूला में महाकाली नदी पर सड़क पुल का निर्माण किया जाएगा । उक्त संबंध में शीघ्र दोनों देशों के मध्य MOU साइन किया जाएगा। उक्त पुल का निर्माण 3 वर्षों में पूर्ण किया जाएगा । धारचूला में…
उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच मुख्य सचिव के अधिकारियों को जरूरी निर्देश, अब बढ़ेगी टेस्टिंग
6 Jan 2022. Dehradun. मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. सन्धु ने गुरूवार को सचिवालय में कोविड की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कोविड की तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने जनपदों में कोविड की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी जाए। प्रतिदिन कोविड को लेकर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की जाए। मुख्य सचिव…
उत्तरकाशी में बोले राजनाथ सिंह, पीएम की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला, सीएम धामी के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया
उत्तरकाशी 06 जनवरी 2022 – रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को गंभीर मामला बताया। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह पर बोल रहे थे, उन्होंने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से उत्तरकाशी स्थित जोशियाड़ा ग्राउण्ड में गढ़वाल मण्डल की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में जनपद की कुल रूपये 111 करोड़ 14 लाख…
Uttarakhand : 24 घंटे में 630 नये कोरोना मरीज, 3 मौत, जानिए हर जिले का हाल
6 Jan. 2022. उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के कुल 630 मामले सामने आए हैं, राज्य में 128 मरीज कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिसके साथ राज्य में कुल एक्टिव केस 1425 हो गए हैं। जबकि राज्य मे 3 लोगों की आज कोरोना से मौत हुई है, आगे देखिए जिलावार विवरण…. जिलावार विवरण…. सबसे अधिक 268 मामले देहरादून में आये हैं अल्मोड़ा में 18 बागेश्वर में 1 चमोली मे…
पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक, बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा, बताया जान से खिलवाड़, गृह मंत्रालय ने मांगा जवाब
देहरादून, 05 जनवरी | पीएम मोदी की सुरक्षा में पंजाब सरकार की लापरवाही से हुई चूक की घटना की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कड़े शब्दों में निंदा की है | प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोपरि होती है उसमें इस तरह की लापरवाही कतई स्वीकार नहीं की जा सकती है | मोदी जी पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन…
सीएम धामी ने उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया, सड़क चौड़ीकरण की भी घोषणा की
5 Jan. 2022 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के सेलाकुई स्थित सेंट्रल होप टाउन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमार्ग से विश्वविद्यालय के परिसर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। ट्रंचिग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ़्ट किए जाने हेतु परीक्षण कराया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र…
Uttarakhand सफाई कर्मचारियों का मानदेय हुआ 500 रू. प्रतिदिन, पहले था 350 रुपये
5 Jan. 2022. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद भकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को…
उत्तराखंड : कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में 505 नये संक्रमित, देखिए किस जिले में कितने नये मरीज
5 Jan. 2022. उत्तराखंड में बुधवार को 505 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 119 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। इसके बाद उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 1000 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही…. देहरादून में 253 अल्मोड़ा 05 बागेश्वर 09 चमोली में 05 चम्पावत में…
Uttarakhand गडकरी बोले अभी तो सड़कों का ट्रेलर दिखाया है, फिल्म अभी बाकी है
रूद्रपुर, 4 जनवरी, 2022 – केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने थारू राजकीय इण्टर काॅलेज, खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड के बारे में पूरे देश में कहा जाता है कि यह देवों की भूमि है। देश-विदेश की जनता उत्तराखंड को देव भूमि और राज्य की जनता को देव तुल्य मानती है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री यह हमारे आस्था, श्रद्धा के प्रतीक है। उन्होने कहा कि…
Uttarakhand मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति, पढ़ें पूरी खबर
4 Jan. 2022. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चकराता के अंतर्गत किमूठाकनगुआ तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 35.96 लाख रूपये, छौटऊ सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु 2 करोड़ 60 लाख रूपये, रोहठा हटाल मोटर मार्ग से कावाखेडा, नौरा, उरटेडा मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 86.40 लाख रूपये, ग्रामसभा कूंडा के खेडाधामी में दारमीगाड उरटाड मोटर…
