समाचार
Uttarakhand : 24 घंटे में 1413 नये कोरोना संक्रमित, 1 मौत, जिलावार विवरण देखें
9 January 2022. उत्तराखंड में रविवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1413 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि एक मरीज की जान गई है। देहरादून के गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत हुई है। वहीं 482 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 4118 तक जा पहुंचा है, जिनका इलाज…
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित, एक ही चरण में होगा चुनाव
8 January 2022. चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख तय कर दी है। दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने बताया कि पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि चुनाव कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए करवाए जाएंगे और कोविड-19 सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा…
उत्तराखंड चुनाव : 70 में से 13 सीट SC के लिए और 2 सीट ST के लिए आरक्षित, पढ़िए कौन-कौनसी
8 Jan. 2022. चुनाव आयोग की ओर से उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है, उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा जबकि 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी। राज्य में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी है। उत्तराखंड में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं इनमें से 13 विधानसभा सीट एससी के लिए आरक्षित रखी गई है जबकि 2 विधानसभा सीट एसटी के लिए…
Uttarakhand : 24 घंटे में 1560 नये कोरोना मरीज, पहाड़ से मैदान तक कहर, जिलावार विवरण देखें
8 January 2022. उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 1560 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि इस दौरान किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है, जबकि 270 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 3254 तक जा पहुंचा है, जिनका इलाज चल रहा है। आगे देखिए जिलावार नये आए संक्रमित….. जिलावार नये आए संक्रमित……..
उत्तराखंड : बढ़ते कोविड के बीच 16 जनवरी तक कई बंदिशें लागू, राजनीतिक रैलियों पर भी रोक, नयी गाइडलाइन देखें
7 Jan. 2022, Dehradun. उत्तराखंड में बढ़ते कोविड-19 और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है, इस गाइडलाइन में कई बंदिशें लगाई गई हैं। आगे देखिए पूरा आदेश….. राज्य के समस्त जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्पा, सैलून, मनोरंजन पार्क थियेटर, ऑडिटोरियम आदि व इनसे सम्बन्धित समस्त गतिविधियाँ कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।राज्य में स्वीमिंग पूल / वाटर…
Uttarakhand मुख्य सचिव के कोविड नोडल अधिकारियों को निर्देश, सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता कर ली जाए सुनिश्चित
7 Jan. 2022. Dehradun. मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. सन्धु ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड हेतु नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने होम आईसोलेशन और उससे सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियों को एक्टिव मोड में रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत घर, स्कूल आदि के साथ ही उसमें दी जाने…
Uttarakhand सरकार के 5 साल ‘नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री धामी ने अपने क्षेत्र खटीमा से किया जनता को सम्बोधित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा, ऊधमसिंह नगर में सरकार के 5 साल ‘नये इरादे-युवा सरकार’ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में लगभग 74 करोड़ 32 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 41 करोड़ 45 लाख के शिलान्यास एवं 32 करोड़ 87 लाख की योजनाओं के लोकार्पण शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने…
बीजेपी ने पीएम मोदी सुरक्षा चूक मामले में हरीश रावत पर लगाए आरोप, राष्ट्रपति से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
7 Jan. 2022. देहरादून। पीएम मोदी के सुरक्षा में हुई चूक प्रकरण पर पूर्व सीएम हरीश रावत के विवादस्पद बयान की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कडी भत्सर्ना करते हुए उनके इस बयान को भी उच्चस्तरीय जाँच के दायरे में लाने की मांग की हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरीश रावत पंजाब के प्रभारी रहे है और चन्नी को सीएम बनाने में उनका विशेष योगदान रहा है। लिहाजा ऐसे…
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल में वर्चुअल तरीके से होगी सुनवाई, बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लिया फैसला
7 Jan. 2022. कोविड के एक बार पुनः बढ़ते संक्रमण के कारण उत्तराखंड उच्च न्यायालय में एक बार पुनः आगामी सोमवार 10 जनवरी से वर्चुअल माध्यम यानी वीडियो कांफ्रेंसिंग से वादों की सुनवाई की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को उच्च न्यायालय के डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार सभी नए मामलों के साथ ही जमानत प्रार्थना पत्र, आपराधिक…
Uttarakhand : 24 घंटे में 13 जिलों में 814 नये कोरोना मरीज, पढ़िए आपके जिले में कितने नये मामले
7 Jan. 2022. उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 814 नए कोरोना मरीज मिले हैं, अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2022 हो गई है। हालांकि शुक्रवार को किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई, वहीं 147 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। आगे पढ़िए जिलावार आंकड़े…. पिछले 24 घंटे के आंकड़े…. देहरादून में 325 कोरोना मरीज मिले हैं नैनीताल में 233 हरिद्वार में…
