समाचार
Uttarakhand : 24 घंटे में 4,482 नये कोरोना मरीज, 6 मौत, जिलावार विवरण देखें
18 January 2022. Dehradun. उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जबकि 4,482 नए मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 20,620 तक पहुंच गया है। आगे देखिए पिछले 24 घंटे में जिलावार आए नये संक्रमित….. जिलेवार आंकड़े: अल्मोड़ा -207 बागेश्वर-81 चमोली–202 चम्पावत- 104 देहरादून-1687…
उत्तराखंड चुनाव : सीएम धामी ने की पहली वर्चुअल सभा, केन्द्र और राज्य सरकार के काम गिनाए, कांग्रेस को घेरा
18 January 2022. Dehradun. कोरोना महामारी के बीच चुनावी गाइडलाइन के मद्देनजर उत्तराखंड भाजपा ने अन्य पार्टियों पर बढ़त बनाते हुए आज पहली वर्चुअल सभा की ।देहारादून स्थित पार्टी के स्टुडियो से अपने सम्बोधन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में संचालित 1.5 लाख करोड़ की योजनाएँ और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का जन आशीर्वाद भाजपा को 60 पार के रूप में मिलेगा। इस…
बुरांश में मिले कोरोना से लड़ने वाले रसायन, वैज्ञानिक आगे के अनुसंधान में जुटे
18 January 2022. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी और इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (आईसीजीईबी) के अनुसंधानकर्ताओं ने हिमालयी क्षेत्रों में पाये जाने वाले उत्तराखंड के राज्य वृक्ष बुरांश की पत्तियों में ‘फाइटोकेमिकल’ होने का पता लगाया है, जिसका इस्तेमाल कोविड-19 संक्रमण के उपचार के लिए हो सकता है।‘फाइटोकेमिकल’ या पादप रसायन वे कार्बनिक यौगिक होते हैं, जो वनस्पतियों में प्राकृतिक रूप से उपलब्ध होते हैं। अनुसंधान में…
Uttarakhand कांग्रेस को बीजेपी ने दिया झटका, कद्दावर नेता सरिता आर्य बीजेपी में शामिल
17 January 2022. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्हें देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी में शामिल किया गया। बता दें कि सरिता, यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में आने से नाराज हैं। वे नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। हाल ही में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से उन्होंने…
दलबदल : हरक सिंह मंत्री पद से बर्खास्त, बीजेपी ने भी निकाला, फिर चले कांग्रेस की ओर
17 January 2022. उत्तराखंड में दल बदल के खेल में माहिर हरक सिंह रावत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट से हरक सिंह की बर्खास्तगी का लेटर जारी हुआ है जिसमें राज्यपाल को सीएम ने लिखा है कि ” मेरा प्रस्ताव है कि डॉ० हरक सिंह रावत, मंत्री, वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन…
Uttarakhand : 24 घंंटे में 3,295 नये कोरोना संक्रमित, 4 मौत, जिलावार विवरण देखें
17 January 2022. Dehradun. उत्तराखंड के ताजा हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 3,295 मामले सामने आए हैं। इस दौरान राज्य में 2,067 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे हैं, इस वक्त राज्य में कुल एक्टिव केस 18,196 हो गए हैं। राज्य में आज 4 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। आगे देखिए जिलावार विवरण….. देखिए जिलावार विवरण….. सबसे अधिक 987 मामले…
Uttarakhand नयी कोविड गाइडलाइन जारी, स्कूल 22 तारीख तक बंद, राजनीतिक रैली प्रतिबंधित, सभी दिशानिर्देश पढ़ें
16 January 2022. Dehradun. उत्तराखंड में सरकार की ओर से कोविड-19 के नियंत्रण के लिए नये दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों को 22 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं, वहीं राजनीतिक रैलियों और धरना प्रदर्शन को भी इस तिथि तक प्रतिबंधित किया गया है। शादियों और शव यात्रा में आयोजन स्थल के कैपेसिटी के 50% लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। वहीं जिम,…
Uttarakhand चुनाव आयोग की कार्रवाई, इस जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बदला
16 January 2022. Dehradun. चुनाव आयोग के आदेश के बाद उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर बरिंदरजीत सिंह को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पद दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आगे देखिए आदेश…. माना जा रहा है कि पिछले दिनों जिले में हुई कुछ तनाव पैदा…
देश में कोरोना टीकाकरण को एक साल पूरा, रिकॉर्डतोड़ हुआ वैक्सीनेशन, पीएम मोदी ने कोरोना योद्धाओं को याद किया
16 January 2022. भारत में कोरोना टीकाकरण को 1 साल पूरा हो चुका है, इस दौरान दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने वाले देश में रिकॉर्ड संख्या में अपनी ज्यादा से ज्यादा आबादी को टीकाकरण किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 156.76 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें 3 करोड़ से ज्यादा टीके 15 से 18 वर्ष के आयु…
Uttarakhand : 24 घंंटे में 2682 नये कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 17,222, जिलावार विवरण देखें
16 January 2022. उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढती जा रही है। पिछले 24 घंटो में 2682 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 328 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही उत्तरखंड में सक्रिय मामलों की संख्या 17,223 हो गई है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 13.71 प्रतिशत है। उत्तराखंड में रिकवरी रेट वर्तमान में 91.33 प्रतिशत है। आगे देखिए जिलावार नये आए कोरोना संक्रमित….. जिलावार नये आए कोरोना संक्रमित……..
