Skip to Content

Uttarakhand कांग्रेस को बीजेपी ने दिया झटका, कद्दावर नेता सरिता आर्य बीजेपी में शामिल

Uttarakhand कांग्रेस को बीजेपी ने दिया झटका, कद्दावर नेता सरिता आर्य बीजेपी में शामिल

Closed
by January 17, 2022 News

17 January 2022. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्हें देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी में शामिल किया गया। बता दें कि सरिता, यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में आने से नाराज हैं। वे नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। हाल ही में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से उन्होंने मुलाकात भी की थी।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दलबदल तेज होने लगा है। एक ओर जहां हरक सिंह रावत दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामने की राह पर हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा सरिता आर्य देहरादून में भाजपा में शामिल हो गई हैं। सरिता आर्य का साफ कहना था कि अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट नहीं मिलता है तो वे भाजपा में शामिल हो जाएंगी

दरअसल कांग्रेस में टिकटों को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद के साथ ही असंतोष मुखर होने लगा है। टिकट कटने की जानकारी मिलने पर सरिता आर्य ने विद्रोही तेवर अपनाते हुए भाजपा में जाने के संकेत दिए थे। शुक्रवार देर रात्रि उन्होंने भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की।

सरिता आर्य कुमाऊं मंडल में नैनीताल सुरक्षित सीट से 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुई थीं। 2017 के चुनाव में वह हार गईं थीं। सरिता आर्य वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थीं।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

(अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media