समाचार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्र निर्माण में असाधारण योगदान के लिए प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया
24 April. 2022. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्र निर्माण में असाधारण योगदान करने के लिए आज प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध गायक आशा भोसले, उषा मंगेशकर और मीना मंगेशकर तथा आदिनाथ मंगेशकर ने मुंबई में षणमुखानंद सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पीएम मोदी को प्रदान किया। बाद में प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार देश के लोगों को समर्पित करते हुए कहा…
देहरादून : प्रवीण गोडखिंडी की बांसुरी, सानिया पाटनकर का शास्त्रीय गायन और विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली, झलकियां विरासत की
24 April 2022. देहरादून-24 अप्रैल 2022- विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2022 के दसवें दिन की शुरुआत डॉ. बी. आर. अंबेडकर स्टेडियम (कौलागढ़ रोड) देहरादून में विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली के साथ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड पुलिस ने विंटेज और क्लासिक कार एवं बाइक रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। वही देहरादून के जाने माने लोगो में रविंदर सिंह, डॉ. एस. फारूक और विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम में…
Uttarakhand : धामी 2.O सरकार का एक माह पूरा, लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िए
23 April. 2022. Dehradun. उत्तराखण्ड की धामी 2.0 सरकार ने आज अपना एक माह का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस अवधि में मुख्यमंत्री धामी अटैकिंग मोड में रहे। उनका जोर प्रशासनिक सुधार और सुशासन पर रहा। जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन को लेकर उन्होंने सख्त संदेश दिए। कई कड़े फैसलों से भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया। भ्रष्टाचारियों की सीधी शिकायत के लिए भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064′ भी लॉच किया गया।…
रूस-यूक्रेन युद्ध और जहांगीरपुरी पर न्यूज चैनलों की कवरेज पर सरकार ने गंभीर चिंता जताई, बताया क्या गलत कर रहे हैं, पढ़िए
23 April. 2022. New Delhi. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे सैन्य टकराव और हाल ही में दिल्ली की जहांगीरपुरी में हुए तनाव को कवर करने वाले न्यूज़ चैनलों पर दिखाई जा रही कुछ खबरों को लेकर भारत सरकार की ओर से गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है और उसमें बताया गया है कि चैनल क्या…
देश में अभी कितने कोरोना मरीज हैं, अगली लहर की आशंका के बीच पढ़िए ये आंकड़े
23 April. 2022. New Delhi. राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 187.46 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 15,079 है। सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.75 प्रतिशत। बीते चौबीस घंटों में 1,656 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,25,17,724 है। पिछले 24 घंटों में 2,527 नए मामले सामने आए। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.56 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.50 प्रतिशत है। अब तक 83.42 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,55,179 जांच की…
Uttarakhand : 7 अधिकारियों के ठिकानों पर CBI का छापा, देशभर में 24 जगहों पर छापेमारी
22 April. 2022. Dehradun. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में मौजूद करीब 7 अधिकारियों के ठिकानों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई की ओर से छापेमारी की गई है, फिलहाल ये अधिकारी अपने घरों से नदारद बताए जा रहे हैं। सीबीआई इन अधिकारियों से जुड़े हुए 24 ठिकानों में छापेमारी कर रही है जो पूरे देश में फैले हुए हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम ने छापेमारी ऑल इंडिया…
Uttarakhand : बिजली कटौती से हाहाकार, मुख्यमंत्री का भी पारा चढ़ा, अधिकारी नहीं निकाल पा रहे कोई हल
22 April. 2022. Dehradun. उत्तराखंड में घंटों की बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है, गर्मी के मौसम में घंटों हो रही बिजली कटौती के कारण जहां आम आदमी परेशान है, वहीं उद्योग धंधों का उत्पादन 40 से 50% तक गिर गया है। खासकर राज्य के औद्योगिक इलाकों में भारी बिजली कटौती के कारण उद्योगों पर काफी असर हुआ है, वहीं शहरों और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती के कारण…
Uttarakhand : खटीमा में तस्करों से दुर्लभ जानवर बरामद, करोड़ों की कीमत है अंतरराष्ट्रीय बाजार में
22 April. 2022. Udham Singh Nagar. सल्लू सांप के साथ दो तस्कर बाइक सहित गिरफ्तार, विलुप्त होती दुर्लभ प्रजाति है सल्लू सांप, पेंगोलीन के नाम से भी जाना जाता है सल्लू सांप को। खटीमा वन विभाग के रेंज अधिकारी आर एस मनराल और उनकी टीम के धन सिंह अधिकारी व एस टी एफ की संयुक्त टीम को मिली ये सफलता। सल्लू सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करोड़ों की है कीमत,…
लाल किले से बोले पीएम मोदी, औरंगजेब की आततायी सोच के सामने गुरु तेगबहादुर जी चट्टान बनकर खड़े हो गए थे
21 April. 2022. New Delhi. लाल किले में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उत्सव के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहाँ लालकिले के पास में ही गुरु तेगबहादुर जी के अमर बलिदान का प्रतीक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब भी है! ये पवित्र गुरुद्वारा हमें याद दिलाता है कि हमारी महान संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु तेगबहादुर जी का बलिदान कितना बड़ा था, उस समय…
Video : चंपावत से चुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, यहां पहुंचकर क्या बोले, देखिए
21 April. 2022. Champawat. चम्पावत जिले के मंच तामली गांव पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सीएम धामी ने भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारा दिये गए इस्तीफे व सीट खाली करने का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विधानसभा 55, चम्पावत आने वाले समय में विकास के मानचित्र में होगा । देखिए वीडियो…. दरअसल हाल के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
