Skip to Content

Home / समाचारPage 569

Video कोरोना की अगली लहर की आशंका के बीच पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कही महत्वपूर्ण बात, देखिए

27 April. 2022. कोरोना की चौथी लहर और दिल्ली सहित भारत के अन्य राज्यों में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, देखें वीडियो…. अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News ( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से…

कोरोना पर पीएम की बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

27 April. 2022. Dehradun. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 के दृष्टिगत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बाद मे सचिवालय में अधिकारियो की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पूर्णतः अनुपालन…

Uttarakhand : 3 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, कॉर्बेट नेशनल पार्क में अवैध निर्माण और पेड़ों के कटान का है मामला

27 April. 2022. Dehradun. उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के तीन अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल पिछले दिनों कॉर्बेट नेशनल पार्क में अवैध निर्माण और पेड़ों के कटान का मामला सुर्खियों में आया था। पिछली सरकार में हुए इन कार्यों को लेकर जांच भी बिठाई गई थी, इसके बाद अब इस मामले पर कार्रवाई करते हुए 2 आईएफएस अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक आईएफएस अधिकारी को…

उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बना, जहां कक्षा- 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ई-कोर्सेज हुए उपलब्ध

26 April. 2022. Dehradun. भारत में उत्तराखण्ड पहला राज्य बन गया है जो विद्यार्थियों के लिए दीक्षा पोर्टल/मोबाइल एप्लीकेशन पर ई-कोर्सेज के माध्यम से सीखने में सहायता उपलब्ध कराने जा रहा है। कक्षा- 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ई-कोर्सेज ‘‘ज्ञानांकुरण’’ का ऑनलाइन शुभारम्भ आज महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून बंशीधर तिवारी ने राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, देहरादून स्थित वर्चुअल स्टुडियों के माध्यम से किया। इस अवसर…

केदारनाथ में निर्माण कार्यों और यात्रा तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री ने, अधिकारियों को दिये जरूरी निर्देश

26 April. 2022. Rudraprayag. मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में पूर्ण हो चुके सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन मंदाकिनी आस्था पथ को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। केदारनाथ परिसर के आस-पास हो रहे पहाड़ी शैली में भवनों के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदार घाटी के निर्माण में अहम योगदान दे रहे श्रमिकों का हालचाल जाना…

भारत ने बनाया सबसे ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज लहराने का रिकॉर्ड, गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद

26 April. 2022. New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भारत ने एक साथ सबसे ज़्यादा राष्ट्रीय ध्वज लहराने का रिकॉर्ड बनाया है। 23 अप्रैल 2022 को बिहार के भोजपुर के जगदीशपुर स्थित दुलौर मैदान में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में 78 हज़ार 220 तिरंगे झंडों को एक साथ लहराकर भारत ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। मौका था जगदीशपुर के तत्कालीन राजा वीर कुंवर सिंह का…

सशस्त्र सीमा बल का दीक्षांत समारोह पौड़ी में आयोजित, मुख्यमंत्री धामी ने परेड की सलामी ली

25 April. 2022. Pauri. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीनगर में केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल का दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान नव प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। मख्यमंत्री ने सलामी के उपरांत पासिंग आउट परेड का निरीक्षण भी किया। आयोजित परेड में 278 प्रशिक्षण प्राप्त जवानों द्वारा मुख्य अतिथि के सम्मुख शपथ ग्रहण किया गया। मुख्यमंत्री…

Uttarakhand खटीमा के बैंक लूटेरे गिरफ्तार, वीडियो देखिए कैसे लूट को अंजाम दिया, SSP ने बताया

25 April. 2022. Udham Singh Nagar. एसएसपी उधमसिंह नगर ने खटीमा में झनकट बैंक लूट का खुलासा किया है, इसमें दो अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं और एक फरार है। आगे देखिए वीडियो…. मुख्य अभियुक्त पशुपतिनाथ गांगी, गिधोर, खटीमा निवासी है, इस पर पूर्व में 420 का मुकदमा भी राजस्थान में दर्ज है।गिरफ्तार अभियुक्त नरेंदर से 150000 लाख रुपए, एक तमंचा, 12 बोर कारतूस और अभियुक्त पशुपतिनाथ से 20 हजार…

Uttarakhand : मुख्य सचिव ने मसूरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, अधिकारियों को दिये निर्देश

25 April. 2022. Dehradun. मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में मसूरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण से सम्बन्धित सभी कार्यों की समय सीमा निर्धारित की जाए, एवं कार्यों को निर्धारित समय सीमा तक पूर्ण कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने पीडब्ल्यूडी को…

उत्तराखंड की 5 ग्राम पंचायतों, 1 जिला पंचायत और 2 क्षेत्र पंचायत को पुरस्कार, देश की पंचायतों को पीएम मोदी ने जम्मू से किया संबोधित

24 April. 2022. Kashipur. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के उपलक्ष्य में जम्मू कश्मीर के सांबा जिले की पल्ली ग्राम पंचायत से राष्ट्र की समस्त पंचायतों को वर्चुअली सम्बोधित किया। साथ ही डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कारों से पुरस्कृत पंचायतों को पुरस्कार की धनराशि उनके खातों में हस्तांतरित की।राष्ट्रीय पंचायत सशक्तिकरण  पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के अन्तर्गत राज्य की 05 ग्राम…

Loading...
Follow us on Social Media