समाचार
38 साल बाद स्वतंत्रता दिवस के दिन घर पहुंच रहा है शहीद चंद्रशेखर हरबोला का पार्थिव शरीर, ऑपरेशन मेघदूत के दौरान सियाचिन में हुए थे शहीद
14 August. 2022. Nainital. आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान यह महज एक इत्तेफाक है कि आज से 38 साल पहले भारत के सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए सेना के 1 जवान का पार्थिव शरीर अब उत्तराखंड पहुंच रहा है! दरअसल 19 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान चंद्रशेखर हरबोला आज से 38 साल पहले सियाचिन ग्लेशियर में चलाए गए ऑपरेशन मेघदूत के तहत तैनात थे और वह इस दौरान शहीद हो…
हर घर तिरंगा : वीडियो देखें केदारनाथ में लहराया तिरंगा, साथ में ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
13 August. 2022. Rudraprayag. आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम की श्रृंखला में आज बाबा केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व मन्दिर समिति के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित कर केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों एवं केदारनाथ धाम मे यात्रा…
पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के भारतीय दल से मुलाकात की, 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते हैं देश ने इन खेलों में
13 August. 2022. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 के भारतीय दल का अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में एथलीटों और उनके प्रशिक्षकों दोनों ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में…
Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने निजी आवास पर फहराया तिरंगा, पत्नी गीता धामी भी रहीं मौजूद
13 August. 2022. Khateema. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर स्वयं झण्डा लगाया। झण्डा लगाने के दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से हर घर…
उधम सिंह नगर : गदरपुर में मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली, सीर गोटिया में मदरसा जामियातुल हसनात की ओर से आज़ादी का अमृत महोत्सव आयोजन
13 August. 2022. Udham Singh Nagar. पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चल रहा है! इस मौके पर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली और घरों में तिरंगा लहराए! इस मौके पर मदरसे के संरक्षक हाजी रिजवान ने कहा कि इस बार पूरे देश में आजादी के 75 साल होने पर…
तस्वीरें : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सीमांत गांवों में आईटीबीपी ने बांटे तिरंगे, ग्रामीणों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उत्साह
12 August. 2022. Pithoragarh. शनिवार से शुरू हो रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत सेना और अर्धसैनिक बलों के द्वारा भी सीमांत और दूरदराज के इलाकों में लोगों तक तिरंगा पहुंचाया जा रहा है और उन्हें जागरूक किया जा रहा है! इसी कड़ी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस, आइटीबीपी के जवानों ने उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव में तिरंगे का वितरण किया! देखें तस्वीरें…. हर घर तिरंगा…
Uttarakhand : देवीधुरा के प्रसिद्ध बग्वाल मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, कहा मानसखण्ड मंदिर माला मिशन से वाराही मंदिर को भी जोड़ा जाएगा
12 August. 2022. Champawat. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही मंदिर में विधि विधान से पूजा कर राज्य की खुशहाली की कामना की एवं मां वाराही धाम में चार खाम सात थोक के बीच खेले जाने वाले प्रसिद्ध पाषाण युद्ध के साक्षी बने। इस अवसर…
हर घर तिरंगा : उत्तराखंड के 103 निकायों में एक साथ फहराया गया तिरंगा, मुख्यमंत्री ने कहा जन आंदोलन का रूप ले चुका हर घर तिरंगा अभियान
12 August. 2022. Dehradun. आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी के तहत उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एकसाथ तिरंगा फहराया गया। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी तेरह जिलों से कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा देहरादून से वर्चुअली प्रतिभाग किया गया। जनपद चंपावत से कार्यक्रम में प्रतिभाग…
बागेश्वर : जिला पंचायत सदस्यों को दिया गया तिरंगा, जिले के हर घर में पहुंचाने का लक्ष्य
12 August. 2022. Bageshwar. जनपद मुख्यालय बागेश्वर में जिला पंचायत द्वारा हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत जनपद के जिला पंचायत सदस्यों को झंडा वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया! ये सदस्य अब इन तिरंगा झंडों को अपने क्षेत्र के गावों के हर घर तक पहुंचाएंगे और हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत बसंती देव,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बागेश्वर राजेश कुमार ,सदस्य जिला पंचायत,नवीन…
Uttarakhand : उत्तरकाशी के पुरोला और नौगांव में बारिश का कहर, एक एटीएम सहित 10 दुकानें बह गयी
11 August. 2022. Uttarkashi. उत्तरकाशी के पुरोला में बुधवार को रात भर भारी वर्षा से नदी नाले उफान पर आ गए, इसी कारण कुमौला खड्ड के उफान पर आने से 10 दुकानें बह गई हैं। इलाके में बिजली भी नहीं है। पीएनबी बैंक का एक एटीएम भी बह गया है। यहां रात को 2:00 बजे बाद भारी बारिश शुरू हो गयी, इसके बाद नदी नाले उफान पर आ गये, कुमौला…
