Skip to Content

Home / समाचारPage 176

1 जुलाई से देश में लागू होने वाले नये कानूनों को लेकर उत्तराखंड में तैयारी पूरी, सीएम ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

29 June. 2024. Dehradun. 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रस्तुतिकरण में विस्तारपूर्वक नए कानूनों की आवश्यकता, इन्हें बनाने हेतु किये गये प्रयासों और इनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड…

उत्तराखंड सरकारी नौकरी : 170 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र, 11 विभागों में दी गई नियुक्ति

29 June. 2024. Dehradun. सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (ग्रामीण निर्माण विभाग) के पद पर 24, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (सिंचाई विभाग) के पद पर 44, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (उत्तराखण्ड जल संस्थान) के पद पर 20, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (लोक निर्माण विभाग) के पद पर 41, सहायक अभियंता, सिविल अभियंत्रण (आवास विभाग) के पद पर 14, सहायक अभियंता, यांत्रिक अभियंत्रण (सिंचाई विभाग) के पद पर 10, सहायक अभियंता, कृषि…

उत्तराखंड में इस विभाग में 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

29 June. 2024. Dehradun. समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी-सीआरपी के रिक्त 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उक्त पदों की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर 29 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिये दो सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। इसके उपरांत चयन प्रक्रिया पूर्ण कर प्रदेश के सभी सीआरपी-बीआरपी केन्द्रों पर चयनित अभ्यर्थियों…

Uttarakhand यहां गैस सिलेंडर से भरा ट्रक नदी में गिरा, हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत

29 June. 2024. Nainital. अल्मोड़ा जिले के सेराघाट क्षेत्र में गैस सिलिंडर से भरा एक ट्रक नदी में समा गया। हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे में मृत कंडक्टर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम गैस सिलिंडर लेकर हल्द्वानी से बेड़ीनाग की ओर जा रहा…

हरिद्वार में गंगा नदी में बहती गाड़ियों को देख लोग हुए भौंचक, पढ़िए पूरा मामला

29 June. 2024. Haridwar. पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक कई गाड़ियां गंगा में बहकर हर की पैड़ी पहुंच गई। नई-नई गाड़ियों को गंगा में बहता देख लोगों का जमावड़ा लग गया।प्रत्यक्षदर्शियों अपने-अपने मोबाइल निकाल कर उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि गाड़ियां उत्तरी हरिद्वार के सुखी नदी पर बने रपटे से बहकर आई है। दरअसल कई बार पार्किंग…

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से की भेंट, प्रसिद्ध कैंची धाम बाईपास सहित कई सड़क योजनाओं के लिये मिली सैद्धांतिक सहमति

27 June. 2024. New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने देहरादून-मसूरी की संयोजकता वाले 40 कि.मी. लम्बे सड़क परियोजना एवं ऋषिकेश बाईपास के लिये भी मिली सैद्धांतिक सहमति। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने मोहकमपुर से अजबपुर तक के मार्ग को एलिवेटेड मार्ग के रूप में परिवर्तित किये जाने तथा देहरादून रिंग रोड के शेष कार्यों के लिये प्रदान की सैद्धांतिक सहमति। मुख्यमंत्री ने कुमांऊ एवं गढ़वाल को जोडने वाले 256.90…

मुख्यमंत्री धामी का आदेश, सी.एम हेल्पलाईन पर लंबित शिकायतों का आगामी 15 दिनों में सकारात्मक निवारण किया जाए, शिकायतकर्ताओं से नियमित संवाद भी करें अधिकारी

27 June. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल माध्यम से सी.एम. हेल्पलाईन की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सी.एम हेल्पलाईन पर आयी सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिये हैं कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक माह में सी.एम हेल्पलाईन पोर्टल में लॉगइन…

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की, केन्द्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति उत्तराखण्ड राज्य को स्थायी रूप से आवंटित किये जाने का अनुरोध किया

27 June. 2024. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी मामले और केंद्रीय मंत्री ऊर्जा के दायित्व का कार्यभार ग्रहण किये जाने पर बधाई और शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से केन्द्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति उत्तराखण्ड राज्य को स्थायी रूप से आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान…

दिल्ली में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू से की भेंट, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के संबंध में अनुमोदन प्रदान करने का किया अनुरोध

27 June. 2024. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दायित्व का कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र शुरू करने के संबंध में अनुमोदन प्रदान कर सम्बंधित को निर्देशित करने का अनुरोध…

आज-कल में उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है मानसून, राज्य में भारी बारिश का अनुमान

27 June. 2024. Dehradun. उत्तराखण्ड के कुछ हिस्सों में मानसून कल तक दस्तक दे सकता है। इसके अलावा अन्य हिस्सों में मॉनसून अगले कुछ दिनों में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ ही पहाड़ों में आवागमन करने वाले सभी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।…

Loading...
Follow us on Social Media