समाचार
अब दिल्ली में भी बन रहा है केदारनाथ मंदिर, सीएम धामी की मौजूदगी में हुआ भूमिपूजन
10 July. 2024. New Delhi. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली स्थित बुराड़ी, हिरंकी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए श्री केदारनाथ मंदिर ( दिल्ली ) का भूमि-पूजन कर मंदिर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में बाबा केदार के मंदिर के निर्माण से सभी शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी। बुराड़ी क्षेत्र का जिक्र हमारे पौराणिक ग्रंथों में मिलता है। इस क्षेत्र का संबद्ध…
केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन, मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
10 July. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड, स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी।…
जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच जवानों के पार्थिव शरीर मंगलवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
9 July. 2024. Dehradun. जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच जवानों के पार्थिव शरीर मंगलवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पांचों शाहिद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर संपूर्ण राज्य की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने वीर सपूतों के बलिदान को याद कर मुख्यमंत्री भावुक नज़र आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के…
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया, प्रभावितों से मुलाकात की
9 July. 2024. Nainital/ Champawat. विगत दिनों में हुई भारी बारिश के चलते जनपद चंपावत में हुए नुकसान के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में जल भराव से हुए नुकशान व प्रभावितों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर व बनबसा पंहुचे और अधिकरियों से हुए नुकसान की जानकारी लीं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी व अधिकारियों से आपदा के कारण हुए क्षति,…
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद पांचों जवान उत्तराखंड के, पांच जवान गंभीर रूप से घायल
9 July. 2024. Dehradun. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए हैं। सभी जवान उत्तराखंड के हैं। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सेना के गश्ती काफिले में शामिल वाहन पर पहले ग्रिनेड हमला किया और उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई भी, लेकिन आतंकी ऊंचाई पर थे, जिससे जवानों को मौका ही नहीं मिला।…
आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख, कहा शहीदों का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
9 July. 2024. Dehradun. जम्मू के कठुआ में हुए आतंकवादी हमले में उत्तराखण्ड के पांच जवानों के शहीद होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से शहीदों की आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान की कामना की है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी। उल्लेखनीय है…
Uttarakhand राज्य में मानसिक रोगग्रस्त बच्चों और किशोरों का हो रहा है सर्वे, बंगलुरू के निमहांस और दून मेडिकल की टीम शामिल
9 July. 2024. Dehradun. सरकार प्रदेश में मानसिक रोग के शिकार बच्चों और किशोरों पर सर्वे कर रही है। यह सर्वे राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत दून मेडिकल कालेज और बंगलुरू स्थित प्रख्यात नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेंस (निमहांस) की टीम कर रही है। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार का कहना है कि मानसिक रोगियों सर्वे का उद्देश्य बच्चों की मानसिक रोगों के कारण और…
भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लेने मास्को पहुंचे पीएम मोदी, पुतिन से गर्मजोशी से हुई मुलाकात
8 July. 2024. Moscow. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आधिकारिक यात्रा पर मास्को पहुंचे। वनुकोवो-II हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के आगमन पर रूसी संघ के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने उनकी अगवानी की तथा उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी के स्वागत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रात्रिभोज दिया और पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ 22वें भारत-रूस…
पौड़ी में मुख्यमंत्री द्वारा 133 करोड़ 14 लाख रुपए की 158 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, विकास कार्यों की समीक्षा भी की
8 July. 2024.Pauri. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़वाल मण्डल मुख्यालय पौडी में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ की 158 योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया, जिसमें 80 करोड़ की 137 योजनाओं का लोकार्पण तथा 53 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं का क्रियान्वयन नो पेंडेंसी के सिद्धांत…
चंपावत और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में भारी जलभराव, 200 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया
8 July. 2024. Udham Singh Nagar. खटीमा क्षेत्रान्तर्गत चकरपुर में एसडीआरएफ टीम ने जलभराव क्षेत्र से रेस्क्यू कर लगभग 100 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ऋषिकेश से बैकअप के तौर पर गई टीम उधमसिंह नगर पहुंच चुकी है, जिनके द्वारा अरविन्दनगर में रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है। चम्पावत के बनबसा में अभी तक 110 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। एसडीआएफ की 05…
