Skip to Content

Home / समाचारPage 162

बारिश और बादल फटने से केदारनाथ पैदल मार्ग में भारी तबाही, टिहरी में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, पूरे प्रदेश में 9 मौत और 5 लोग लापता

1 August. 2024. Dehradun. केदरानाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने से मची भारी तबाही के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। केदारघाटी में हाईअलर्ट जारी किया गया है। वहीं बड़ी लिंचोली में रेस्क्यू अभियान जारी है। श्रद्धालुओं को आपातकालीन हेली पैड पर लाया जा रहा है। उनके साथियों की जानकारी ली जा रही है। नदी पार करवाने के लिए एनडीआरएफ, डीडीआरएफ जवान मदद कर रहे हैं। सोनप्रयाग से लिनचोली…

एग्री स्टैक प्रोजेक्ट को राज्य में व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए शासन-प्रशासन की तैयारियां शुरू, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

1 August. 2024. Dehradun. उत्तराखण्ड में किसानों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने की दिशा में सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने राजस्व एवं कृषि विभाग को भारत सरकार के एग्री स्टैक प्रोजेक्ट ( Agri Stack – Digital Public Infrastructure ) को राज्य में व्यापक स्तर पर लागू करने के लिए सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने की डेडलाइन दी है। उन्होंने एग्री स्टैक प्रोजेक्ट को लागू करने के…

उत्तराखंड में संचालित कोचिंग सेंटरो की गहनता से होगी जांच, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

31 July. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में संचालित कोचिंग सेंटरो की गहनता से जांच के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोचिंग सेंटरों में अध्यनरत छात्रों एवं अध्यापकों आदि के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया जाए। उन्होंने इसके लिए प्रदेश व्यापी अभियान संचालित करने के भी निर्देश मुख्य सचिव को दिये है। कोचिंग सेंटरों में पार्किंग व्यवस्था तथा आसपास यातायात की…

पशुपालन एवं डेरी विकास की योजनायें बनें जीएसडीपी में वृद्धि के आधार, पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम धामी

31 July. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में पशुपालन, डेरी विकास, मत्स्य पालन और गन्ना विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशुपालन और डेरी विकास के क्षेत्र में आगामी 03 वर्षों में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में योगदान 03 प्रतिशत से बढ़ाकर 05 प्रतिशत करने की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय उत्पादों…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहकारिता विभाग की समीक्षा की, कहा सहकारिता की जन कल्याणकारी योजनायें बनें गेम चेंजर

31 July. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि लंबे समय से संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए इस दिशा में सुधारत्मक प्रयास की दिशा में कार्य किये जाएं। इन योजनाओं से लाभार्थियों को कितना फायदा हुआ और योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए और क्या विशेष नवाचार किये जा सकते हैं,…

उत्तराखंड में एक राज्य एक पंचायत चुनाव की उठी मांग, सीएम धामी से त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के सदस्यों ने भेंट की

31 July. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने एक राज्य एक पंचायत चुनाव से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन, जिला पंचायत सदस्य संगठन तथा ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के…

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत की ओर यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 के पश्चात सम्मेलन’ को संबोधित किया, पिछले 10 साल की उपलब्धियों का उल्लेख भी किया

30 July. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत की ओर यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 के पश्चात सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। सम्मेलन का उद्देश्य विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण और उद्योग की भूमिका की रूपरेखा प्रस्तुत करना है। उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय और थिंक टैंकों सहित अन्य क्षेत्रों से एक हजार से अधिक प्रतिभागियों…

मुख्यमंत्री धामी ने टिहरी में आपदा प्रभावितों से बातचीत कर जाना उनका हाल-चाल, कहा आपदा की इस घड़ी में भारत सरकार एवं राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है

30 July. 2024. Tehri. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टिहरी के अस्थाई राहत शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज विनक खाल में प्रभावितों हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, विकलांगों के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा राहत शिविर में आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने कहा…

केदारनाथ यात्रा मार्ग में कुंड पुल का ऐबेटमेन्ट हुआ क्षतिग्रस्त, मरम्मत कार्य होने तक केवल दुपहिया वाहन ही होंगे संचालित

30 July. 2024. Rudraprayag. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कुंड पुल की मरम्मत होने तक केवल दुपहिया वाहन ही पुल से संचालित होंगे। पुल की मरम्मत होने तक वाहनों के वैकल्पिक आवागमन के लिए चुन्नी बैण्ड-कालीमठ गेट- गुप्तकाशी तथा गिवाणी गांव- मयाली – गुप्तकाशी वाले मोटर मार्ग का उपयोग किया किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के चलते श्री…

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में कांवड़ियों के चरण धोकर किया स्वागत, शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल

30 July. 2024. Haridwar. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ओम पुल घाट निकट डामकोठी, हरिद्वार में विभिन्न प्रदेशों से आये शिवभक्त कावड़ियों के चरण धोने के साथ माल्यार्पण, शॉल तथा गंगाजली भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड आए कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र स्थल पर मां गंगा एवं भगवान भोलेनाथ…

Loading...
Follow us on Social Media