समाचार
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ, सीएम ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की
12 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन स्टॉलो का अवलोकन करते हुए स्थानीय उत्पादों ( घी एवं अन्य) की खरीदारी भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश…
बेहतर कार्य कर रही है धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार, सीएम धामी हर चुनौती पर खरे उतरते रहे हैं : दुष्यंत गौतम
12 August. 2024. Dehradun. भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे राज्य सरकार बेहतर कार्य कर रही है और निश्चित रूप से उत्तराखंड आगामी दशक मे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है। पत्रकारों द्वारा पूछे सवालों का जवाब देते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सीएम पुष्कर…
केदारघाटी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग एवं सड़क मार्गों का निर्माण कार्य जारी, सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के बीच रोड खुली
12 August. 2024. Rudraprayag. 31 जुलाई को केदारघाटी में आपदा के कारण जो सड़क एवं पैदल मार्ग कई स्थानों पर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे उन स्थानों पर जिलाधिकारी के निर्देशन में सड़क मार्ग एवं पैदल मार्ग को खुलवाने के लिए संबंधित विभागों को त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें संबंधित विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग एवं सड़क मार्गों का कार्य तत्परता से…
हर घर तिरंगा अभियान जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूलों, कॉलेजों, संगठनों को आमंत्रित कर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा
12 August. 2024. Nainital. अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि आजादी के महापर्व को जन उत्सव के रूप में मनाये जाने हेतु 15 अगस्त को देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने के निर्देश संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए है! उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों, ऑफिस, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। उन्होंने कहा कि…
पीएम मोदी ने फसलों की 109 किस्मों को जारी किया, उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित हैं ये किस्में, किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी की
11 August. 2024. New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-प्रतिबलित किस्मों को जारी किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने किसानों और वैज्ञानिकों से परस्पर बातचीत भी की। इन नई फसल किस्मों के महत्व पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कृषि में मूल्य संवर्धन के महत्व पर बल दिया। किसानों ने कहा…
मुख्यमंत्री ने देहरादून में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, कहा हमारे पूर्व सैनिक हिमालय के प्रहरी तथा पर्यावरण के संरक्षक
11 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा रविवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट गढ़ीकैंट देहरादून में आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पूर्व सैनिक संगठन के अधिकारियों एवं सैनिकों के साथ वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 50 लाख रूपये किये जाने, शहीद…
एयरफोर्स का एम आई-17 हेलीकॉप्टर विदा, चिनूक कुछ समय रहेगा, केदारघाटी रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा, सीएम ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का आभार जताया
11 August. 2024. Rudraprayag. केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया है। केदारनाथ में स्वेच्छा से रुके 78 लोगों को एमआई-17 के जरिये रविवार को गुप्तकाशी पहुंचाया गया, जिनमें स्थानीय दुकानदार, साधु-संत, घोड़ा-खच्चर चालक आदि शामिल थे। इसके साथ ही वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर को विदा कर दिया गया है। अब कहीं भी कोई यात्री नीचे आने के लिए शेष नहीं बचा है। स्थानीय लोग जिन्हें…
सीएम आवास में हुआ सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, गुरमीत कौर और गीता धामी ने किया उद्घाटन
11 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री आवास में रविवार को तीज त्यौहार के अवसर पर सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर एवं श्रीमती गीता धामी (आयोजक) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सावन उत्सव कार्यक्रम में तीज पर आधारित संस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ , जिसमें उत्तराखंड के लोकगीत और लोकनृत्य शामिल रहे। कार्यक्रम में श्रीमती गीता धामी ने सभी मेहमानों को…
मुख्यमंत्री धामी ने 8 जिलों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए किये मंजूर, पढ़ें पूरी खबर
10 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड के अंतर्गत जनपद देहरादून के रायपुर विकासखण्ड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल का जीर्णोद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत / पुननिर्माण कार्य हेतु ₹ 488.40 लाख की स्वीकृति एवं विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के विकासखण्ड सहसपुर में ग्राम छरबा जंगलात चौकी वार्ड नं०-15 में 01 नवीन नलकूप (Sprinkler Irrigation System) के निर्माण हेतु ₹ 156.57…
उत्तराखंड की ये 4 ग्राम प्रधान जाएंगी दिल्ली, स्वतंत्रता दिवस समारोह में लेंगी हिस्सा, जानिए इनके बारे में
10 August. 2024. Dehradun. पंचायतीराज मंत्रालय के मानकों के आधार पर राज्यों द्वारा चयनित अपनी पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 150 महिला जनप्रतिनिधियों को केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को विशेष अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उत्तराखंड से चार महिला ग्राम प्रधान भी इस समारोह में शामिल होंगी। इनमें से दो प्रधान देहरादून जिले…
