समाचार
Uttarakhand उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ब्रिटिश उच्चायोग एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ हुआ एम.ओ.यू, सीएम धामी रहे मौजूद
14 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ब्रिटिश उच्चायोग एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किए गए। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सचिव शैलेश बगोली ने ब्रिटिश उच्चायोग से डिप्टी हाई कमिश्नर कैरोलीन रौवेट के साथ चिवनिंग स्कॉलरशिप एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के गवर्नमेंट पार्टनरशिप हेड संतोष अनंथपुरा के साथ एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किये। मुख्यमंत्री पुष्कर…
मुख्यमंत्री धामी ने ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, 13 जनपदों के लिए स्वच्छता वाहनों को रवाना किया
14 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाँधी पार्क देहरादून में विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत ’स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के माध्यम से 13 जनपदों के लिए स्वच्छता वाहनों ( लीटर पीकर क्लीनिंग मशीन) का फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के…
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर महत्वपूर्ण सूचना, 20 अगस्त से 18 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
14 August. 2024. Dehradun. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जनवरी, 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा – मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड उक्त जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया दिनांक 20 अगस्त, 2024 से 18 अक्टूबर, 2024 तक बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य, मतदाता सूची/ईपीआईसी में विसंगतियों को…
Uttarakhand धामी कैबिनेट ने लिये 36 फैसले, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा बनेंगे नगर निगम, पढ़िए बाकी फैसले
13 August. 2024. Dehradun. देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा को नगर निगम बनाने के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। डोईवाला अभी तक सी ग्रेड की नगर पालिका थी जिसको सी-वन ग्रेड में लाने के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा कई अन्य फैसले लिए गए, फैसले निम्न प्रकार हैं….. 1-ग्राम्य विकास विभाग-उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की में तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान
13 August. 2024. Roorkee. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति…
काशीपुर में भाजयुमो द्वारा आयोजित की गई तिरंगा यात्रा रैली, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया हिस्सा
13 August. 2024. Kashipur. जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी/ काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को काशीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने काशीपुर के किला मोहल्ला में भाजयुमो द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तिरंगा यात्रा का झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं सहित युवाओं स्थानीय लोगों तथा व्यापारियों बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर…
रुद्रपुर में उत्साह से चल रहा हर घर तिरंगा अभियान, केलाखेड़ा में निकली तिरंगा यात्रा
13 August. 2024. Rudrapur. मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने मंगलवार को विकास भवन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत “तिरंगा हस्ताक्षर अभियान“ व सैल्फी का शुभारम्भ किया। महिला स्वयं सहायता समूहो द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर व उत्तरा आउटलेट विकास भवन में झण्डे, राखियां व उत्पादित सामग्रियों की बिक्री हेतु स्टॉल लगाए गए। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण अजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राज्य…
नैनीताल में 8 से 15 सितम्बर तक आयोजित होगा नंदा महोत्सव, जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की
13 August. 2024. Nainital. जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नैनीताल कैंप कार्यालय सभागार में श्री नंदा देवी महोत्सव 2024 के आयोजन/ कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार करने के संबंध में बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान आयोजकों ने राम सेवक प्रांगण,मंदिर परिसर में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सभी को दी औऱ बेहतर बनाने के सुझाव मांगे। बैठक में राम सेवक सभा के महा सचिव जगदीश…
मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित किया, नेगी को बताया हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व
12 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में प्रसिद्धि लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर गीत यात्रा के 50 वर्ष कार्यक्रम में उनकी रचनाओं पर ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित कर 2.51 लाख का चेक भेंट किया…
सीएम धामी ने सी.एम डैशबोर्ड ‘दर्पण 2.0’ की समीक्षा की, कहा डैशबोर्ड के माध्यम से जन समस्याओं का समाधान निकाला जाए
12 August. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सी.एम डैशबोर्ड ‘दर्पण 2.0’ की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ा जाए और सभी विभागों की गतिमान परियोजनाओं का डाटा भी अपलोड करवाया जाए। उन्होंने 15 दिन में सभी विभागों को परियोजनाओं का अपडेट पोर्टल में करने केे निर्देश दिये। प्रत्येक माह की 07 तारीख तक विभागों को…
