समाचार
सीएम धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित दीपावली महोत्सव में हिस्सा लिया, सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी
27 October 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित दीपावली महोत्सव में प्रतिभाग करते हुए पत्रकारगणों एवं प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का एक विशिष्ट माध्यम है। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की उन्होंने कामना की। मुख्यमंत्री…
सीएम धामी ने न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक की, सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी के निर्देश
26 October. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड युवा राज्य है। राज्य के समग्र विकास के लिए हम सबको नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालयों से…
सीएम धामी के अधिकारियों को निर्देश, दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं
25 October. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चत की जाएं। सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि दीपावली के पर्व पर यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न…
स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024 हुआ शुरू, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
25 October. 2024. Dehradun. स्पर्श हिमालय फाउंडेशन के तत्वावधान में थानो, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव ‘‘स्पर्श हिमालय महोत्सव-2024’’ में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के पहले हिमालयी ‘‘लेखक गाँव’’ का लोकार्पण किया। थानो स्थित इस लेखक गांव में लेखक कुटीर, संजीवनी वाटिका, नक्षत्र और…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रूद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया, सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए
25 October. 2024. Rudrapur. कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने आज रूद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को तत्परता के साथ पूरा करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने आज के दौरे पर स्टेडियम में तैयार हो रहे वेलॉड्रम साइक्लिंग ट्रैक और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर इनके निर्माण कार्य को तय समयसीमा में पुख़्ता…
उत्तराखण्ड में सौर ऊर्जा क्रांति की नींव तैयार, सीएम सौर स्वरोजगार योजना पलायन रोकथाम के साथ ही स्वरोजगार में कारगर
25 October. 2024. Dehradun. गंगा- यमुना और बदरी – केदार की धरती में खामोशी के साथ सौर ऊर्जा क्रांति की नींव पड़ चुकी है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के जरिए सैकड़ों लोग अपने सोलर प्लांट सफलता पूर्वक संचालित कर रहे हैं। उत्तराखण्ड में इस समय करीब 600 मेगावाट की सौर ऊर्जा पैदा हो रही है, साथ ही 174 मेगावाट क्षमता के नए सोलर पावर प्लांट का भी आवंटन हो चुका…
केदारनाथ उपचुनाव : उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा ने नोडल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की, निर्वाचन कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी कक्ष का भी निरीक्षण किया
25 October. 2024. Rudraprayag. 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को पारदर्शिता, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादन कराने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लेते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा ने नोडल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की तथा परस्पर संवाद एवं समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी कक्ष का भी निरीक्षण किया। एनआईसी सभागार…
यमकेश्वर में सीएम धामी ने तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया, इलाके के लिए 7 घोषणाएं की
24 October. 2024. Pauri. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के ग्राम पंचायत किनसुर बागी पहुंचकर तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा पूजन किया, महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह तथा राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी 07 घोषणाएं की। जिसमें देवप्रयाग-सतपुली मोटर मार्ग, देवप्रयाग-बुआखाल को…
Uttarakhand कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर बैठक की, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन की दिक्कत एक सप्ताह के भीतर दूर करने के निर्देश
24 October. 2024. Dehradun. कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए ज़मीन को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को एक सप्ताह के भीतर दूर करने हेतु मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन और खेल विभाग के अधिकारियों को सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए निर्देशित किया है। दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द और सुचारू रूप से हो जाए इसके लिए आदेश दिए गए…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, जिलाधिकारियों से एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब
24 October. 2024. Dehradun. जिलाधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रत्येक सप्ताह अनिवार्यतः समीक्षा के कड़े निर्देश देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जेजेएम के तहत योजनाओं की भौतकीय प्रगति, वित्तीय समापन, एक्शन टेकन रिपोर्ट, गावों की हर घर जल प्रमाणीकरण की रिपोर्ट तलब की है। जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की गुणवत्ता को लेकर विशेष सर्तकता बरतने की सख्त हिदायत देते हुए सीएस श्रीमती…
