Skip to Content

Home / समाचारPage 118

ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए, इस यात्राकाल में रिकार्ड साढ़े 16 लाख से अधिक तीर्थ यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंचे

3 November. 2024. Rudraprayag. केदारनाथ / रूद्रप्रयाग 3 नवंबर। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट रविवार को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। ऊं नम् शिवाय, जय बाबा केदार के जय घोष तथा भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद किए गए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति…

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, इस साल यमुनोत्री धाम में 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

3 November. 2024. Uttarkashi. भैयादूज के पावन पर्व पर रविवार को यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ अपराह्न 12 बजकर 5 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पुलिस सुरक्षा में माँ यमुना की डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में ढोल-दमाऊ के साथ खरसाली गाँव के लिए रवाना हुई। अब श्रद्धालु शीतकाल में माँ यमुना के दर्शन खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेंगे।…

पिथौरागढ़ में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय मेघा को हेली एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स किया रेफर

3 November. 2024. Nainital. बीते दिनों पिथौरागढ़ में हुई दुर्घटना में 23 वर्षीय पिथौरागढ़ निवासी मेघा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। डॉक्टर के परामर्श के उपरांत मेघा को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी सुशीला तिवारी भेजा गया। सुशीला तिवारी में उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर एम्स जाने की सलाह दी । जिसके उपरांत मुख्यमंत्री को उक्त मामले के संबंध में अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

गंगोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर परम्परानुसार मुखबा गांव के लिए प्रस्थान करवाया गया

2 November. 2024. उत्तरकाशी. विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर के कपाट आज अन्नकूट के पावन पर्व पर अपराह्न 12 बजकर 14 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। गंगोत्री धाम में उपस्थित  देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस अवसर गंगा जी की उत्सव मूर्ति के निर्वाण दर्शन कर अभिषेक पूजा में भाग लिया। कपाटबंदी के बाद हर-…

उत्तराखंड पुलिस में 2000 पदों पर निकली भर्ती, 29 नवंबर अंतिम तारीख, ऐसे करें आवेदन

2 November. 2024. Dehradun. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस विभाग के अंतर्गत समूह ‘ग’ के आरक्षी जनपदीय पुलिस, पुरुष और आरक्षी पीएसी, आईआरबी पुरुष के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 8 नवंबर 2024 से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2024 है। पदों का विवरण यहां देखें…. वेतनमान, आयु सीमा,…

उत्तराखंड के 118 डॉक्टरों की सेवाएं होंगी समाप्त, सरकार ने कार्रवाई शुरू की, 14 दिन का नोटिस जारी

2 November. 2024. Dehradun. लंबे समय से गैरहाजिर 118 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कई डॉक्टर छह साल से अधिक समय से बिना बताए अस्पतालों से नदारद हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक ने इन सभी डॉक्टरों को 14 दिन का नोटिस जारी कर साक्ष्यों के साथ जवाब मांगा है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही।…

Uttarakhand रोजगार मेला, 500 पदों पर नौकरी का अवसर, 11 नवंबर को यहां पहुचें

2 November. 2024. Rudrapur. 500 पदों पर नौकरी का अवसर हाईस्कूल से लेकर बी.टेक, स्नातक, स्नातकोत्तर वाले हैं पात्र 11 नवंबर को अपने कागजातों के साथ यहां पहुचें ज्यादा जानकारी के लिए आगे पढ़ें अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News (नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार…

हल्द्वानी के नीरज की मौत का हुआ खुलासा, उधम सिंह नगर में मिली थी लाश, हत्यारा गिरफ्तार

2 November. 2024. Udham Singh Nagar. पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार कर उसके पास से मृतक का मोबाइल फोन और पर्स बरामद कर लिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दिनाँक 31.10.2024 को ग्राम प्रधान नारायपुर कोठा ने पुलिस को सूचना दी कि गंगापुर रोड पर खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उक्त सूचना पर थाना किच्छा…

तस्वीरें : पीएम मोदी ने कच्छ में जवानों के साथ दीपावली मनाई

31 October. 2024. पीएम मोदी ने कच्छ में सीमा पर जवानों के साथ दीपावली मनाई, देखिए तस्वीरें… अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News (नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में अपने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की

31 October. 2024. Dehradun. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में अपने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में नया प्रकाश, ऊर्जा और उल्लास लेकर आए। हमारी प्रगति के साथ-साथ समाज में शांति और समृद्धि का भी मार्ग प्रशस्त हो।”…

Loading...
Follow us on Social Media