Skip to Content

Uttarakhand : मुनस्यारी के खलियाटॉप से लापता दोनों पर्यटक घायल अवस्था में मिले, एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया

Uttarakhand : मुनस्यारी के खलियाटॉप से लापता दोनों पर्यटक घायल अवस्था में मिले, एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया

Closed
by May 17, 2022 News

17 May. 2022. Pithoragarh. तहसील मुनस्यारी के खलियाटॉप में लापता दो पर्यटकों को जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता पर्यटकों की खोजबीन के लिय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये गये थे।

जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी में 16 मई को पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी दो पर्यटक, जिनके नाम सन्तोष कुमार, उम्र लगभग 27 वर्ष और विशाल गंगवार उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, मुनस्यारी से पर्यटक स्थल खलियाटॉप भ्रमण पर गए थे, लेकिन मार्ग भटकने से बीच में लापता हो गये। इन दोनों लापता पर्यटकों की खोजबीन की गई। दोनों पर्यटक आज 17 मई को गंभीर घायल अवस्था में मिले। जिन्हें प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को पर्यटकों के रेस्क्यू के निर्देश दिये गये थे। मुख्यमंत्री ने घायल पर्यटकों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये हैं। दोनों पर्यटकों को रेस्क्यू करते हुए एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने हेतु हैलीकॉप्टर की व्यवस्था भी कर दी गई थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से हैली रेस्क्यू करना संभव नही हो सका।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media