Skip to Content

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदान तक होगी तापमान में बढ़ोत्तरी, मौसम विभाग ने जारी किया गर्मी का अनुमान

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदान तक होगी तापमान में बढ़ोत्तरी, मौसम विभाग ने जारी किया गर्मी का अनुमान

Closed
by April 11, 2023 News

11 April. 2022. Dehradun. उत्तराखंड राज्य में कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन में मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की मानें तो मैदानी क्षेत्र में तीन से चार वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। अगर बात करें बीते दिनों की तो सोमवार को राजधानी में तापमान सामान्य से 1 डिग्री ऊपर 32.8 दर्ज किया गया।

नई टिहरी का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया और वही मसूरी का 22 डिग्री। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बता दें कि देहरादून में दोपहर के बाद से ही कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलने लगी। जिससे वाहन सवारों समेत राहगीरों को दिक्कत हुई है।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media