Skip to Content

टिहरी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

टिहरी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

Closed
by May 26, 2023 News

26 May. 2023. Tehri. भिलंगना ब्लॉक के सेंदुल-पटूड़गांव मोटरमार्ग पर कोठियाडा के पास एक अल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई है।

सभी लोग नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव के रहने वाले हैं। पांचों लोग भिलंगना ब्लॉक के मैयकोट राजगांव में अपनी रिश्तेदारी में हुई किसी परिजन की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने गये थे।

मैयकोट राजगांव से होल्टा वापस लौटने के दौरान उनकी कार कोठियाडा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार दुर्घटना में एक पुरुष सहित चार महिलाओं की मौत हो गई है।

घनसाली तहसील प्रशासन ने थाना घनसाली पुलिस टीम, 108 एंबुलेंस सेवा और एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिये रवाना किया, ग्रामीणों और रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य शुरु किया गया।

मृतकों के नाम

  • गबर सिंह(63 ) पुत्र थेपड सिंह।
  • बबली देवी(59) पत्नी गबर सिंह।
  • तुलसी देवी(65) पत्नी भगवान सिंह।
  • सोना देवी( 55) पत्नी सरोप सिंह। 
  • उर्मिला देवी(50 ) पत्नी राय सिंह।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media