Skip to Content

गढ़वाल में एक मकान में अचानक हुआ ब्लास्ट, दो लोग घायल

गढ़वाल में एक मकान में अचानक हुआ ब्लास्ट, दो लोग घायल

Closed
by April 13, 2023 News

13 April. 2023. Shrinagar. उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर के ग्राम थापली चौरास से एक खबर सामने आयी है। जहां तहसील कीर्ति नगर में एक मकान में अचानक ब्लास्ट होने से दो लोग घायल हो गए है। 

जानकारी अनुसार आज गुरुवार को जगदीश रावत के मकान में ब्लास्ट होने की सूचना पुलिस को मिली जिस के बाद पुलिस एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दो बुरी तरह से घायल व्यक्तियो को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस के अनुसार मकान में चार बिहार मूल के मजदूर किराए पर रहते थे, जिनमें से दो मजदूर घायल हैं, जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। Cover Image is Representative Only.

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media