Skip to Content

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई भीषण वाहन दुर्घटना, दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई भीषण वाहन दुर्घटना, दो लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल

Closed
by January 18, 2023 News

18 Jan. 2023. Rudraprayag. रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

दरअसल गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन संख्या UK13TA0386 है, जो कि सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे।हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सुनील पुत्र वसुदेव एवं दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि जगदीश सिंह पुत्र इन्द्र सिंह का रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी।

मृतकों की पहचान सुनील पुत्र वसुदेव उम्र (26) वर्ष निवासी ग्राम उछोला (वाहन चालक) तथा दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र (50) वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी के रूप में हुई जबकि जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र (36) वर्ष ग्राम उछो गंभीर रूप से इस घटना में घायल हो गए।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media