Skip to Content

पिथौरागढ़, परिवार की चार महिलाओं के हत्यारे का भी शव बरामद, गांव के जंगल में लटका मिला

पिथौरागढ़, परिवार की चार महिलाओं के हत्यारे का भी शव बरामद, गांव के जंगल में लटका मिला

Closed
by May 15, 2023 News

15 May. 2023. Pithoragarh. पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट तहसील के बुरसम गांव में अपने ही परिवार की 4 महिलाओं की हत्या करने वाले हत्यारे का शव गांव के ही नजदीक एक जंगल से बरामद किया गया है, शव एक पेड़ से लटका हुआ था और बुरी तरह से सड़ चुका था।

दरअसल बुरसम गांव के संतोष राम ने अपनी पत्नी सहित अपने ही परिवार की 4 महिलाओं की बढ़ियांठ से काट कर हत्या कर दी थी, इसके बाद संतोष राम फरार था, पुलिस के द्वारा लगातार उसकी खोजबीन की जा रही थी।

सोमवार सवेरे 11:00 बजे गांव के ही नजदीक दवाली बगड़ तोक के जंगलों में संतोष राम का शव एक पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद संतोष राम फरार था और घटना के 4 दिन बाद उसका शव बरामद किया गया है, प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि हत्यारे ने 4 महिलाओं की हत्या करने के बाद खुद भी जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। थाना अध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या थी घटना

यह मामला पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र का है, यहां शुक्रवार सवेरे 5:00 बजे एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते धारदार हथियार से अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। उसके बाद युवक फरार था और युवक की पत्नी का भी कोई पता नहीं चल रहा था।

दरअसल गंगोलीहाट तहसील के बुर्शम ग्राम पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी, 70 वर्ष, पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्‍नी रमा देवी, 26 वर्ष, पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी, 24 वर्ष पत्नी दीपक कुमार की हत्‍या कर दी। इस दौरान शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था, जिसके चलते उसकी जान बच गई।

घटना को अंजाम देने के बाद संतोष राम फरार था, वहीं संतोष राम की पत्नी का भी कोई पता नहीं चल रहा था, हालांकि घंटों बाद घर के एक पुराने पड़े कमरे से संतोष राम की पत्नी का शव भी बरामद किया गया, संतोष राम की पत्नी की हत्या भी गला काटकर की गई थी।

प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि घटना शुक्रवार सवेरे 5:00 बजे की है, पहले पारिवारिक विवाद हुआ, उसके बाद हत्यारे ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी संतोष राम छोलिया नृत्य करने का काम करता है। कुछ दिनों से संतोष राम का पैर टूट गया था और उसे छोलिया नृत्य का काम भी नहीं मिल रहा था। उसकी जगह पर उसके चचेरे भाई को छोलिया नृत्य का काम मिल रहा था, इसके कारण वह अवसाद में रहने लगा था और घर में लगातार पारिवारिक विवाद हो रहा था।

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media