Skip to Content

Uttarakhand पिथौरागढ़ की शीतल को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, बधाई देने वालों का लगा तांता

Uttarakhand पिथौरागढ़ की शीतल को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित, बधाई देने वालों का लगा तांता

Closed
by November 6, 2021 News

पिथौरागढ़, 6 Nov. 2021 : विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल राज को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 से नवाजा जाएगा। 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शीतल को यह अवार्ड प्रदान करेंगे। मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के सल्मोड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय शीतल कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में शीतल ने 8586 मीटर ऊंची माउंट कंचनजंघा चोटी पर आरोहण किया।

वर्ष 2019 में उसने माउंट एवरेस्ट फतह किया। यह सफलता हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं। शीतल ने 7075 मीटर ऊंची सतोपंत, 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल समेत कई चोटियां फतह कर ली हैं। उत्तराखंड की बेटी का जुनून ही था कि उसने 15 अगस्त 2021 में उसने यूरोप की सबसे ऊंची माउंट एल्बु्रस चोटी पर भारतीय झंडा फहरा फहराया। तीलू रौतेली पुरस्कार हासिल करने वाली इस पर्वतारोही को अब भारत सरकार का सर्वोच्च साहसिक सम्मान तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 मिलने जा रहा है।

( उत्तराखंड की नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर Uttarakhand Mirror से जुड़ें, अगर आप वेबसाइट पर हैं तो नीचे लाइक बटन क्लिक करें )

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्तराखंड के समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News या गूगल पर सर्च करें Mirror Uttarakhand News)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media