Skip to Content

पिथौरागढ़ : यहां जिलाधिकारी दिखीं धान की फसल काटते हुए, पढ़िए पूरा मामला

पिथौरागढ़ : यहां जिलाधिकारी दिखीं धान की फसल काटते हुए, पढ़िए पूरा मामला

Closed
by September 18, 2023 News

18 September. 2023. Pithoragarh. जिलाधिकारी रीना जोशी ने तहसील पिथौरागढ़ की पट्टी धनोरा के ग्राम पण्डा की किसान कमला देवी के खेत में धान की फसल की कटाई प्रयोग (क्रॉप कटिंग प्रयोग) का निरीक्षण किया! इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी धान की फसल की कटाई की!

क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत खेत के 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई की गई तथा धान को झाड़ने के बाद धान को तोला गया! जिसके आधार पर खेत में धान की फसल के औसत उत्पादन का अनुमान लगाया गया।

बता दें कि इसी प्रकार जनपद में फसल के औसत उत्पादन का अनुमान लगाया जाता है! जिसके आंकड़े शासन में देहरादून स्थित कृषि विभाग को प्रेषित किए जाते हैं!

इस अवसर पर तहसीलदार पिंकी आर्या, प्रधान ग्राम पण्डा जयश्री नितवाल आदि उपस्थित थे!

अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित ताजा समाचारों का एकमात्र गूगल एप फोलो करने के लिए क्लिक करें…. Mirror Uttarakhand News

(नंबर वन न्यूज, व्यूज, राजनीति और समसामयिक विषयों की वेबसाइट मिरर उत्तराखंड डॉट कॉम से जुड़ने और इसके लगातार अपडेट पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फोलो करें)

Previous
Next
Loading...
Follow us on Social Media